विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बसपा ने जारी की 16 लोकसभा प्रत्याशियों की सूची, कैराना से श्रीपाल सिंह- बागपत से प्रवीण बंसल को टिकट; देखें पूरी लिस्ट

Published: Sun, 24 Mar 2024 12:48 PM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2024 01:04 PM (IST)

BSP Candidate List लोकसभा चुनाव 2024 के समर की रणभेरी बज चुकी है। चुनाव आयोग द्वारा तारीखों का एलान भी ...और पढ़ें

बसपा ने जारी की 16 प्रत्याशियों की पहली सूची
बसपा ने जारी की 16 प्रत्याशियों की पहली सूची

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। (Lok Sabha Election 2024) लोकसभा चुनाव 2024 के समर की रणभेरी बज चुकी है। चुनाव आयोग द्वारा तारीखों का एलान भी हो चुका है। इसी कड़ी में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने भी उत्तर प्रदेश की 16 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। (BSP Lok Sabha Candidate List) 

मायावती ने सहारपुर से माजिद अली को, कैराना से श्रीपाल सिंह, मुजफ्फरनगर से दारा सिंह प्रजापति को लोकसभा चुनाव में बसपा प्रत्याशी घोषित किया है।

मुरादाबाद से इरफान सैफी को टिकट

वहीं नगीना सुरक्षित सीट से सुरेन्द्र पाल सिंह, मुरादाबाद से मोहम्मद इरफान सैफी, रामपुर से जीशान खां, सम्भल से शौलत अली, अमरोहा से मुजाहिद हुसैन, मेरठ से देववृत्त त्यागी पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने भरोसा जताया है।

रालोद का गढ़ माना जाने वाले बागपत से बसपा ने प्रवीण बंसल को मैदान में उतारा है, जबकि गौतमबुद्ध नगर से राजेन्द्र सिंह सोलंकी, बुलन्दशहर से गिरीश चन्द्र जाटव, आंवला से आबिद अली, पीलीभीत से अनीस अहमद खां और शाहजहांपुर से दोदराम वर्मा को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: सहारनपुर के समर में तीसरी बार हाथ थाम उतरेंगे इमरान मसूद, 26 मार्च को करेंगे नामांकन