विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election 2024: सहारनपुर के समर में तीसरी बार हाथ थाम उतरेंगे इमरान मसूद, 26 मार्च को करेंगे नामांकन

Published: Sun, 24 Mar 2024 12:14 PM (IST)

Lok Sabha Election 2024 अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने लोकसभा चुनाव में पूर्व विधायक इमरान मसूद पर भरोसा जताते हुए ...और पढ़ें

सहारनपुर के समर में तीसरी बार हाथ थाम उतरेंगे इमरान मसूद
सहारनपुर के समर में तीसरी बार हाथ थाम उतरेंगे इमरान मसूद

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने लोकसभा चुनाव में पूर्व विधायक इमरान मसूद पर भरोसा जताते हुए उन्हें तीसरी बार सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया है। 26 मार्च को वह नामांकन करेंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री काजी रशीद मसूद के भतीजे इमरान मसूद ने 2007 में मुजफ्फराबाद विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ा था और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे जगदीश राणा को हराकर विधायक बने।

इमरान ने 2012 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर नकुड़ से लड़ा, लेकिन हार गए। वर्ष 2014 और 2019 में कांग्रेस ने सहारनपुर से लोकसभा का प्रत्याशी बनाया, लेकिन हार गए।

वर्ष 2022 के विस चुनाव से पहले इमरान कांग्रेस छोड़कर सपा में पहुंच गए। अखिलेश ने उन्हें टिकट नहीं दिया। नगर निगम चुनाव से पहले इमरान सपा छोड़कर बसपा में चले गए। यहां भाभी खदीजा को महापौर का चुनाव लड़ाया, लेकिन हार मिली। बसपा सुप्रीमो ने इमरान को पार्टी से निष्कासित कर दिया।

इसे भी पढ़ें: UP Politics: अखिलेश यादव को लगा करारा झटका, समाजवादी चिंतक के बेटे ने साइकिल छोड़ थामा हैंडपंप, ये है राजनीतिक सफर