'मैं पूरी तरह स्वस्थ, भतीजे आकाश आनंद फैला रहे अस्वस्थ होने की अफवाह'; BSP की अध्यक्ष मायावती का आरोप
Mayawati: मायावती ने कहा कि शनिवार को आकाश ने मेरे निवास पर फोन कर जानकारी ली और पूछा कि क्या ...और पढ़ें
HighLights
मीडिया के सामने आईं बसपा प्रमुख मायावती और कहा-मैं पूरी तरह स्वस्थ
अभी भी ससुर के कहने पर चल रहे आकाश आनंद: मायावती
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। बीते एक सप्ताह से सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने रविवार को बड़ा बम फोड़ा है। खराब स्वास्थ्य को लेकर चल रही चर्चा के बीच रविवार को मीडिया के सामने आकर मायावती ने कहा कि मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं , मेरे अस्वस्थ होने की फैलाई जा रही बातें निराधार हैं।
मायावती ने कभी जिन आकाश आनंद को अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी बनाया, उन्हीं पर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में तीखा हमला किया। इस बार बात किसी पद या सोशल मीडिया पोस्ट की नहीं, एक फोन कॉल की थी। मायावती के मुताबिक, आकाश ने पार्टी के एक इंचार्ज को फोन करके उनकी तबीयत पूछी, लेकिन साथ ही कहा बहनजी को मत बताना कि मैंने कॉल किया था।
मायावती ने इसे भतीजे की चिंता नहीं, उनके प्रति दोहरे व्यवहार का संकेत बताया। उनका आरोप है कि आकाश अब भी अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ के प्रभाव में काम कर रहे हैं। आकाश ने इस ताजा आरोप पर क्या कहा है, यह अभी सामने नहीं आया है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मायावती ने यह भी कहा कि पार्टी से निकाले गए लोग उनकी बीमारी को लेकर भ्रम फैला रहे हैं। यह बीमारी की पुष्टि नहीं, बल्कि मायावती की ओर से अफवाह फैलाए जाने का आरोप है। BSP में यह टकराव कुछ ही दिनों में तेजी से बढ़ा है।
पहले मायावती ने आकाश की पार्टी में सक्रिय भूमिका को उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास से जोड़ा। सिद्धार्थ ने संन्यास की घोषणा की, लेकिन मायावती ने उसे देर से उठाया गया कदम बताया और आकाश को पार्टी की जिम्मेदारियों से पूरी तरह मुक्त कर दिया। फिर उन्होंने साफ किया कि आनंद कुमार के दोनों बेटों आकाश और ईशान को BSP में कोई पद नहीं मिलेगा।
मायावती ने कहा आकाश आनंद मेरी बीमारी की अफवाह फैला रहे हैं। कल रात उन्होंने मेरे घर पर फोन कर पूछा था कि क्या बहन जी की तबियत खराब है। मायावती ने दावा किया कि आकाश आनंद ने उनके पर्सनल सचिव आलोक कुमार को फोन कर उनकी तबीयत के बारे में पूछा था।
मायावती ने कहा कि मेरे स्वास्थ्य को लेकर बेहद चिंतित और तीसरी बार बसपा से निष्कासित आकाश आनंद अभी भी सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने वाले अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ के कहने पर चल रहे हैं। मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं , मेरे अस्वस्थ होने की फैलाई जा रही सारी की सारी बातें निराधार हैं। आकाश आनंद अभी भी अपने ससुर के कहने पर चल रहें हैं और अपने दिमाग से काम नहीं कर रहें हैं।
मायावती ने कहा कि शनिवार को आकाश ने मेरे निवास पर फोन कर जानकारी ली और पूछा कि क्या बहन जी अस्वस्थ हैं। उनका रात को 10 बजकर 20 मिनट पर फोन आया तो वहां से उन्हें बताया गया मैं स्वस्थ हूं। इसके बाद आकाश आनंद ने कार्यालय प्रभारी आलोक कुमार से कहा कि मेरी इस कॉल के बारे में बहनजी को न बतायें। बसपा अध्यक्ष ने कहा कि उनकी इस कॉल की मंशा अच्छी भी हो सकती है और गलत भी।
भतीजे आकाश आनंद पर फिर हमलावर हुईं मायावती
मायावती ने कहा कि पार्टी से निकाले गए लोगों ने भ्रम फैलाया है। पार्टी में मेरी बीमारी का भ्रम फैलाया जा रहा है। आकाश आनंद का पार्टी इंचार्ज के पास फोन आया। आकाश आनंद ने मेरी तबियत के बारे में पूछा। आकाश ने कहा- बहनजी को मत बताना मैंने कॉल की थी। आकाश अभी भी ससुर के दिमाग से काम कर रहे।
