विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP : फेसबुक पर बसपा नेता ने ब्राह्मणों पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sat, 11 Jun 2016 02:39 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jun 2016 06:51 PM (IST)

देवरिया में बहुजन समाज पार्टी के एक नेता ने ब्राह्मणों को सूअरों का झुंड बताया है। उन्होंने फेसबुक पर इस कमेंट को पोस्ट किया है।

News Article Hero Image

लखनऊ (जेएनएन)। बहुजन समाज पार्टी उत्तर प्रदेश में फिर दलित-ब्राह्मणों के सहारे सत्ता पाने को आतुर है। इसके इतर देवरिया में बहुजन समाज पार्टी के एक नेता ने ब्राह्मणों को सूअरों का झुंड बताया है। उन्होंने फेसबुक पर इस कमेंट को पोस्ट किया है। पार्टी ने बसपा नेता के इस पोस्ट से अनभिज्ञता जाहिर की है।

देवरिया जिले के सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के बसपा अध्यक्ष संजय भारती ने फेसबुुक पर ब्राह्मणों के बारे में बेहद ही आपत्तिजनक टिप्पणी लिखकर विवाद खड़ा कर दिया है।

यह भी पढ़ें -सपाई गुंडों को जेल भेजना होगा मुख्य एजेंडा : मायावती

पार्टी लाइन से अलग हटकर उन्होंने हस्तलिखित कापी पोस्ट करके मनगढंत संधि-विच्छेद करके ब्राहमण शब्द का अर्थ सूअरों का झुंड बताया है। एक रोलदार पन्ने पर हाथ से लिखी टिप्पणी की फोटो प्रति पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा है कि ब्राहमण का अर्थ- ब्राह+मण = सुुअरों का झुंड है। भारती की ब्याख्या के अनुसार ब्राह का अर्थ होता है सुअर और मण का अर्थ होता है झुंड। उन्होंंने यह भी लिखाा है कि-क्योंकि विष्णु ने एक बार ब्राह का रूप यानी सुअर धारण किया था इसी कारण उनको इसका अवतार माना जाता है।

इस पोस्ट को लेकर विवाद खडा हो गया है। अनेक लोगों ने इसे आपत्तिजनक बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। ग्राम प्रधान अरुण पांडेय कहते है कि इस पोस्ट का मतलब ब्राह्मण शब्द का अर्थ बताना नहीं बल्कि ब्राह्मण को गाली देना है।

यह भी पढ़ें -अमित शाह के 'कुक' की तलाश में मायावती, 'कॉडर' को दिए ढूंढ़ने के आदेश

बसपा की सुप्रीमो मायावती को इस बार में सफाई देनी चाहिए। इस संबंध में जब देवरिया के बसपा जिलाध्यक्ष नथुनी प्रसाद से बात की गई तो उन्होंने इस पोस्ट पर हैरानी जतायी। उन्होंने कहा कि मुझे इस पोस्ट के बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन यदि ऐसा लिखा है तो यह गलत है, निंदनीय हैं। हम भी इसका पता करेंगे और पार्टी जरूर इसका संज्ञान लेगी।