Move to Jagran APP

बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने कहा- सपा करती गुंडागर्दी और भाजपा फैलाती उन्माद

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र मिश्र की मौजूदगी में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। सतीश चंद्र मिश्र की पत्नी कल्पना मिश्रा ने लोक जनशक्ति पार्टी की महिला विंग की अध्यक्ष प्रतिभा गुप्ता को उनके समर्थकों के साथ बसपा में शामिल कराया।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Sun, 07 Nov 2021 11:34 PM (IST)Updated: Sun, 07 Nov 2021 11:35 PM (IST)
बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने कहा- सपा करती गुंडागर्दी और भाजपा फैलाती उन्माद
बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने सपा और भाजपा पर कई आरोप लगाए।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र मिश्र की मौजूदगी में रविवार को अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। वहीं सतीश चंद्र मिश्र की पत्नी कल्पना मिश्रा ने लोक जनशक्ति पार्टी की महिला विंग की अध्यक्ष प्रतिभा गुप्ता को उनके समर्थकों के साथ बसपा में शामिल कराया। इस मौके पर सतीश मिश्र ने सपा और भाजपा पर निशाना साधा।

loksabha election banner

बसपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों से सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि आज आप अपने घर में वापस आये हैं। आप अभी तक भटके हुए थे। सपा के क्रियाकलाप किसी से छुपे नहीं है। सपा सरकार में हुए दंगे फसाद, गुंडागर्दी को कोई भूल नहीं सकता है। मुजफ्फरनगर दंगों के जख्मों को कोई भर नहीं सकता है। चारों तरह दु:ख का माहौल था और सपा के लोग सैफई महोत्सव मना रहे थे। वहां नाच-गाना चल रहा था और जनता भूख व दंगों से परेशान थी।

राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि भाजपा सिर्फ उन्माद फैलाती है। लोगों को आपस में लड़ाती है, सबको डरा कर रखती है। सपा-भाजपा में ज्यादा फर्क नहीं है। अंदरूनी रूप से इन दोनों पार्टियों का एक ही मकसद है। लोगों को आपस में लड़वाएं और राज करें। ये दोनों पार्टियां आपस में मिली हुई हैं। जैसे भाजपा में कुछ चुनिंदा पूंजीपति देश चला रहे हैं वैसे ही सपा में भी कुछ चुनिंदा ठेकेदार ही सब काम करते थे। बसपा की सरकार में कानून का राज मजबूत था। कोई अपराध नहीं था कोई वसूली नहीं होती थी। बहन मायावती ने अल्पसंख्यक समुदाय का हमेशा ध्यान दिया है। उन्होंने अल्पसंख्यक आयोग का गठन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.