विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बसपा अब नहीं लड़ेगी कोई उपचुनाव', यूपी-झारखंड और महाराष्ट्र में करारी शिकस्त के बाद मायावती का बड़ा एलान

Published: Sun, 24 Nov 2024 12:58 PM (IST)Updated: Sun, 24 Nov 2024 01:04 PM (IST)

उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव झारखंड और महाराष्ट्र उपचुनाव में शिकस्त के बाद मायावती ने उपचुनाव न लड़ने का एलान किया ...और पढ़ें

बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती (फाइल फोटो)
बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश, झारखंड और महाराष्ट्र चुनाव में बसपा की करारी शिकस्त के बाद मायावती ने रविवार को पहली प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पत्रकारों से बात करते हुए बसपा सुप्रीमो ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने कहा कि जब तक चुनाव आयोग इसे रोकने के लिए सख्त कदम नहीं उठाता है तब तक बसपा देश में कोई भी उपचुनाव नहीं लड़ेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि लोकसभा और राज्यों में विधानसभा चुनाव पूरी दमदारी से पार्टी लड़ेगी।

बसपा प्रमुख ने कहा-

उत्तर प्रदेश में 9 विधानसभा की सीटों पर हुए उपचुनाव में इस बार जो मतदान हुआ है और उसके बाद जो कल नतीजे आए हैं, उसको लेकर लोगों में आम चर्चा है कि पहले देश में बैलेट पेपर के जरिए चुनाव जीतने के लिए सत्ता का दुरुपयोग करके फर्जी वोट डाले जाते थे और अब तो EVM के जरिए भी ये कार्य किया जा रहा है, जो लोकतंत्र के लिए बहुत दुख और चिंता की बात है।

देश में लोकसभा और राज्यों में विधानसभा चुनावों के साथ-साथ खासकर उपचुनावों में तो अब ये कार्य काफी खुलकर किया जा रहा है। ये सब हमें हाल ही में हुए उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में देखने को भी मिला है।

मायावती ने लगाया फर्जी वोटिंग का आरोप

महाराष्ट्र राज्य में विधानसभा के हुए आम चुनाव में भी इसे लेकर काफी आवाजें उठाई जा रही है। ये हमारे देश और लोकतंत्र के लिए खतरे की बड़ी घंटी भी है। ऐसी स्थिति में अब हमारी पार्टी ने ये फैसला लिया है कि जब तक देश में फर्जी वोटों को डालने से रोकने के लिए देश के चुनाव आयोग द्वारा कोई सख्त कदम नहीं उठाए जाते हैं तब तक हमारी पार्टी देश में अब कोई भी उपचुनाव नहीं लड़ेगी। वहीं पार्टी आम चुनाव में पूरी दमदारी के साथ लड़ेगी।

मायावती ने आगे कहा- आम चुनाव में इस मामले में आम चुनाव में थोड़ा बचाव हो जाता है। क्यूंकि सरकारी मशीनरी का सत्ता परिवर्तन के डर से आम चुनाव में इनका जनता पर कुछ ज्यादा दबाव व डर नहीं होता है। इसलिए बसपा देश में आम चुनाव लड़ेगी।

इसे भी पढ़ें: UP ByElection Result: योगी की 'नाक' या सपा की 'साख', यहां पढ़ें यूपी की सभी सीटों का रिजल्ट; पूरी लिस्ट