यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Deputy CM Brajesh Pathak: पीएम मोदी के विकसित भारत एंबेसडर की सूची में ब्रजेश पाठक टॉप पर, नमो एप पर दी गई बधाई
Deputy CM Brajesh Pathak प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साप्ताहिक विकसित भारत एंबेसडर अभियान में इस बार उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ...और पढ़ें

HighLights
- उप मुख्यमंत्री को नमो एप पर दी गई बधाई
- विकसित भारत के संकल्प को दे रहे मजबूती
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साप्ताहिक विकसित भारत एंबेसडर अभियान में इस बार उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। चार मार्च से 10 मार्च वाले हफ्ते की टॉप फाइव की सूची में वह पहले स्थान पर हैं।
प्रधानमंत्री मोदी के आधिकारिक नमो एप के माध्यम से ब्रजेश पाठक के प्रयास की सराहना की गई है। दिसंबर-वर्ष 2023 में नमो एप पर विकसित भारत एंबेसडर मॉड्यूल विकसित किया गया था और लोगों से अपील की गई थी कि वह एंबेसडर बनने का प्रयास करें।
उप मुख्यमंत्री की थपथपाई गई पीठ
इंटरनेट मीडिया के माध्यम से विकसित भारत बनाने के संकल्प को मजबूती देने के लिए उप मुख्यमंत्री ने काफी मेहनत की। ऐसे में नमो एप के माध्यम से उन्हें बधाई पत्र जारी करते हुए उनकी पीठ थपथपाई गई है।
Congratulations to the Top 5 Viksit Bharat Ambassadors this week!
Your dedication to fulfilling the vision of Prime Minister @narendramodi's for Viksit Bharat is inspiring and commendable.
Take up the #ViksitBharatAmbassador 100-day Challenge on the NaMo App now:… pic.twitter.com/p2hyNxGsTv
— NarendraModi App (@NamoApp) March 12, 2024
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जताया आभार
नमो एप पर लिखा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए आपका समर्पण प्रेरणादायी और सराहनीय है। वहीं उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एक्स पर पोस्ट कर आभार जताया और लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस सप्ताह के विकसित भारत एंबेसडर के प्रथम रैंक का सर्टिफिकेट आनलाइन प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री जी का बहुत बहुत आभार।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा मुझे इस सप्ताह के "Viksit Bharat Ambassador" के प्रथम रैंक का दिया गया सर्टिफिकेट ऑनलाइन प्राप्त हुआ। बहुत बहुत आभार मा० प्रधानमंत्री जी! @narendramodi @narendramodi_in @NamoApp pic.twitter.com/mooH5yAW8B
— Brajesh Pathak (मोदी का परिवार) (@brajeshpathakup) March 13, 2024
यह भी पढ़ें: 'विपक्ष राहुल गांधी की तरह सोचता है', कांग्रेस नेता ने सीएए को लेकर ली चुटकी, कहा- अच्छे कानून का समर्थन…
