विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

307 करोड़ से होगा 'ब्रज 84 कोस परिक्रमा मार्ग' का चौड़ीकरण, धार्मिक महत्व वाली 21 सड़कों पर भी खर्च होंगे 369 करोड़

Published: Sun, 25 Oct 2026 05:30 AM (IST)

उत्तर प्रदेश सरकार ने ब्रज 84 कोस परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 307.31 करोड़ रुपये और 21 अन्य धार्मिक ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. ब्रज परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण हेतु 307 करोड़ रुपये स्वीकृत।

  2. 21 अन्य धार्मिक सड़कों पर 369 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

  3. श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु मार्ग चौड़ा किया जा रहा है।

राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले प्रदेश सरकार विकास कार्यों को गति देने में जुटी है। इसी क्रम में धर्मार्थ कार्ययोजना के तहत धार्मिक महत्व की 22 सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है। लगभग 222 किलोमीटर लंबी इन परियोजनाओं पर 676.48 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

स्वीकृत परियोजनाओं में सबसे महत्वपूर्ण ब्रज 84 कोस परिक्रमा मार्ग को चौड़ा करने का काम है। मथुरा व अलीगढ़ जिले में ब्रज 84 कोस परिक्रमा मार्ग के 96 किमी से अधिक लंबे हिस्से को 5.5 मीटर चौड़ा करने के लिए 307.31 करोड़ रुपये की योजना को व्यय वित्त समिति ने स्वीकृति दी है।

श्रद्धालुओं को हो रही असुविधा

ब्रज 84 कोस परिक्रमा मार्ग को चौड़ा करने के लिए भूमि अधिग्रहण भी किया जाएगा। परिक्रमा मार्ग की चौड़ाई एक समान नहीं है। अलग-अलग हिस्सों में यह तीन से साढ़े पांच मीटर तक चौड़ा है, जिससे श्रद्धालुओं को असुविधा होती है। मार्ग की कुल लंबाई लगभग 265 किलोमीटर बताई गई है।

परिक्रमा मार्ग उत्तर प्रदेश में 158 किलोमीटर, राजस्थान में 71 किलोमीटर और हरियाणा में 36 किलोमीटर तक विस्तारित है। इससे दाऊ जी महाराज मंदिर बल्देव, गोकुल, रमणरेती आश्रम, रसखान समाधि, ब्रह्मांडघाट और चिंताहरण महादेव मंदिर सहित कई धार्मिक स्थल जुड़े हैं।

यह भी पढ़ें- धान खरीद पर सरकार ने तैयार किया प्लान, 2 IAS समेत 5 अफसरों की टीम गठित, क्या होने जा रहे बदलाव?

इसके अलावा अंबेडकरनगर, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, बलिया, चित्रकूट, जालौन, लखीमपुर खीरी, संभल और प्रतापगढ़ जिलों में धर्मार्थ कार्ययोजना के तहत 21 अन्य सड़क परियोजनाओं के लिए 369 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। .इन कार्यों में सड़कों का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण, डायवर्जन मार्ग तथा नए मार्गों का निर्माण कार्य शामिल है।