Kanika kapoor Corona Virus : सिंगर कनिका कपूर के लिए पहली राहत भरी खबर, 5वीं रिपोर्ट निगेटिव
Kanika kapoor Coronavirus 16 दिन में पांच बार जांच दोबारा निगेटिव ओने पर होंगी संक्रमण मुक्त।
लखनऊ, जेएनएन। Kanika kapoor Coronavirus : बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की हालत में सुधार है। शनिवार को पांचवीं बार कोरोना संक्रमण की जांच की गई। इसमें उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, संक्रमण मुक्त दोबारा जांच निगेटिव आने पर ही की जाएंगी। पहली बार रिपोर्ट निगेटिव आने पर गायिका व परिवारजन ने राहत की सांस ली।
लंदन से लौटीं कनिका की लखनऊ में कई पार्टी कीं थी। उन्होंने क्वारंटाइन-आइसोलशन नियमों की धज्जियां उड़ाईं। ऐसे में कई मंत्री, तमाम हाईप्रोफाइल लोग होम क्वारंटाइन में हैं। शहर में संक्रमण का खतरा मंडराने लगा। नियमों को दर किनार कर की गईं पार्टी से कई की जान सांसत में पड़ गई। ऐसे में कनिका पर एफआइआर भी दर्ज कराई गई है।
बता दें, 19 मार्च को शालीमार गैलंट आवास से उनका सैंपल कलेक्शन किया गया था। केजीएमयू में 20 मार्च को जांच में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। इसके बाद उन्हें पीजीआइ में भर्ती कराया गया। केजीएमयू में पहली जांच के बाद पीजीआइ में चार जांचें की जा चुकी हैं। शनिवार को पहली बार कोरोना वायरस जांच में निगेटिव मिली। मगर, डॉक्टरों ने उन्हें कोरोना वायरस संक्रमण मुक्त घोषित नहीं किया है। इसके लिए एक और जांच रिपीट की जाएगी। इसमें भी निगेटिव आने के बाद ही कनिका डिस्चार्ज की जाएंगी।