विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी के सभी 75 जिलों में आज शाम छह बजे ब्लैकआउट मॉकड्रिल, आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारी

Published: Sun, 22 Nov 2026 01:14 PM (IST)

Blackout MockDrill in UP: उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में आज शाम छह बजे ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। 

युद्ध और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए अभ्यास

 युद्ध और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए अभ्यास

HighLights

  1. सायरन बजते ही कई इलाकों की बिजली कुछ समय के लिए की जाएगी बंद

  2. लखनऊ की रिजर्व पुलिस लाइन में एयर रेड और ब्लैकआउट मॉकड्रिल

  3. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ पुलिस लाइन में देखेंगे ब्लैकआउट मॉकड्रिल अभ्यास

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में नागरिक सुरक्षा विभाग एयर रेड ब्लैकआउट अभ्यास करेगा। यह अभ्यास युद्ध और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मॉक ड्रिल अभ्यास को देखने शाम छह बजे पुलिस लाइन पहुंचेंगे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में आज शाम छह बजे ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। सभी जिलों में अस्थायी रूप से बिजली आपूर्ति बंद की जाएगी। हवाई हमले की चेतावनी का सायरन करीब दो मिनट तक बजेगा। सायरन बजते ही कई इलाकों की बिजली कुछ समय के लिए बंद की जाएगी। युद्ध और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए यह अभ्यास किया जा रहा है।

लखनऊ की रिजर्व पुलिस लाइन में एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल होगी। इसमें पुलिस, फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य और आपदा राहत टीमें हिस्सा लेंगी। करीब एक लाख सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों की तैयारियों का भी परीक्षण किया जाएगा। पुलिस, दमकल, स्वास्थ्य विभाग और राहत विभाग की टीमें संयुक्त अभ्यास करेंगी। जनता को घबराने की जरूरत नहीं है। अभ्यास के बाद ऑल क्लियर सायरन बजाया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।