Move to Jagran APP

भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया अमित शाह का 54वां जन्मदिन

जीपीओ गांधी प्रतिमा पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा नेता नीलम तिवारी, सहकारी बैंक के चेयरमैन मान सिंह ने उनके दीर्घायु होने की कामना की। कार्यकर्ताओं ने बधाई गीत गाए।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Mon, 22 Oct 2018 09:16 PM (IST)Updated: Mon, 22 Oct 2018 09:16 PM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया अमित शाह का 54वां जन्मदिन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया अमित शाह का 54वां जन्मदिन

लखनऊ (जेएनएन) ।  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अमित शाह का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने केक काट कर मनाया। जीपीओ गांधी प्रतिमा पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा नेता नीलम तिवारी, सहकारी बैंक के चेयरमैन मान सिंह ने उनके दीर्घायु होने की कामना की। कार्यकर्ताओं ने बधाई गीत गाए।

loksabha election banner

विधायक बुक्कल नवाब ने अमित शाह का जन्मदिन 54 कबूतर छोड़ कर मनाया। कुडिय़ाघाट व रूमी गेट के पास भोज की व्यवस्था कर उनके लंबी आयु के लिए प्रार्थना की गई।    

मानसिंह ने कहा कि शाह संगठनात्मक क्षमताओं और कुशल राजनीतिक समझ के लिए जाने जाते हैं। भाजपा नेता नीलम तिवारी ने अमित शाह के दीर्घायु होने की कामना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रभारी रहकर उन्होंने पिछले 2014 के लोकसभा के चुनावों में 73 सीटों पर जीत दिलाई थी। विधानसभा चुनाव में दो तिहाई सीटें जीतकर इतिहास रचा। उनके नेतृत्व में संगठन 2019 के चुनाव में भी जीत हासिल करेगा।

कार्यक्रम में अवधेश गुप्ता, स्नेहलता, ममता श्रीवास्तव, समीर नकवी, सरिता शुक्ला, हेमलता गुप्ता, मीना प्रजापति, राकेश कुमार, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद नईम, विनोद कुमार कल्लू, ओम अवस्थी, धनानंद आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.