विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले महिलाओं व दलितों में और पैठ बनायेगी BJP, यूपी टीम ने तैयार क‍िया प्‍लान

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
Published: Wed, 20 Sep 2023 08:01 AM (IST)

Lok Sabha Elections 2024 उत्‍तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर कमल ख‍िलाने की जुगत में लगी भाजपा अब ...और पढ़ें

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में और पैठ बनायेगी BJP
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में और पैठ बनायेगी BJP

HighLights

  1. भाजपा और संघ की समन्वय बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुआ मंथन
  2. सभी संगठन मिलकर करेंगे मोदी-योगी सरकारों के कार्यों का प्रचार

लखनऊ, राज्य ब्यूरो। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा नेताओं की मंगलवार को समन्वय बैठक आयोजित की गई। इस दौरान महिला, दलित व पिछड़ा वर्ग के मतदाताओं में और अधिक पैठ बनाने सहित कई मुद्दों पर मंथन किया गया। बैठक में संघ ने सरकार की कार्यप्रणाली और चुनाव के संबंध में विभिन्न संगठनों से लिए गए फीडबैक से अवगत कराया।

इसी सप्ताह संघ प्रमुख मोहन भागवत के प्रवास को लेकर भी यह बैठक अहम मानी जा रही है। इसकी रिपोर्ट के आधार पर संघ प्रमुख लोकसभा चुनाव में जीत का मंत्र देंगे। देवा रोड स्थित एक होटल में दो चरणों में हुई बैठक के पहले चरण में संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले तथा सह सरकार्यवाह अरुण कुमार ने संघ के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से सरकार के कार्यों का फीडबैक लिया।

यह भी पढ़ें: यूपी के इस शहर में धारा 144 लागू, 15 नवंबर तक किसी भी आयोजन के लिए लेनी होगी प्रशासन की अनुमति

बैठक में थाना व तहसील स्तर तक महिलाओं, दलितों तथा पिछड़े वर्ग के लोगों की सुनवाई करने और उन्हें सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया गया। संघ के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने सरकार के विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली के संबंध में भी सुझाव दिए।बैठक के दूसरे चरण में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: Agra News: पिनाहट में पुलिस टीम पर लाठी-डंडों से हमला, थानाध्यक्ष और महिला पुलिसकर्मी घायल, तीन लोग पकड़े

तय किया गया कि सभी संगठन मिलकर केंद्र की मोदी सकार के साथ ही प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। नारी शक्ति वंदन विधेयक को लेकर महिलाओं के बीच प्रचार करने तथा दलितों के हितों वाली योजनाओं को उन तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में बेसहारा गोवंश, श्रीराम मंदिर, मतांतरण, आबादी नियंत्रण, शिक्षण संस्थानों से जुड़े विषय, लव जिहाद और अवैध मजारों जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। सूत्रों के अनुसार बैठक में घोसी उपचुनाव में हार और मंत्रिमंडल विस्तार पर भी चर्चा हुई। बैठकों में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक आदि शामिल हुए।

बूथ सशक्तीकरण अभियान पर चर्चा

बैठक में भाजपा संगठन की तरफ से लोकसभा चुनाव को लेकर 26 सितंबर से शुरू किए जा रहे बूथ सशक्तीकरण अभियान पर भी मंथन किया गया। नए मतदाताओं को जोड़ने के साथ-साथ हर बूथ को मजबूत करने के बारे में संगठन के नेताओं ने अपनी राय दी।