विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जेवर एयरपोर्ट का नाम 'नरेन्द्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट' रखने का भाजपाइयों ने किया स्वागत, बताया ऐतिहासिक निर्णय

Published: Sat, 10 Oct 2026 07:54 AM (GMT+05:30)

भाजपाइयों ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम 'नरेन्द्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट' रखने के फैसले का स्वागत किया है।

पंकज चौधरी,  केशव प्रसाद मौर्य और  ब्रजेश पाठक

पंकज चौधरी,  केशव प्रसाद मौर्य और  ब्रजेश पाठक

HighLights

  1. जेवर एयरपोर्ट का नाम 'नरेन्द्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट' हुआ।

  2. भाजपाइयों ने इस निर्णय का गर्मजोशी से स्वागत किया।

  3. पीएम के नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण का सम्मान बताया।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम ‘नरेन्द्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ करने के निर्णय का भाजपाइयों ने स्वागत किया है।

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की यह वैश्विक उड़ान विकसित भारत के संकल्प को और अधिक गति देगी।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नाम पर एयरपोर्ट का प्रस्ताव प्रधानमंत्री के सेवाभाव, सुशासन, दूरदर्शी नेतृत्व एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति अटूट समर्पण का गौरवपूर्ण सम्मान है।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नाम पर इंटरनेशनल एयरपोर्ट उनकी दीर्घ सार्वजनिक सेवा यात्रा के प्रति सम्मान है। यह एतिहासिक निर्णय है।

यह भी पढ़ें- यूपी में धान खरीद नीति को मंजूरी, अब 25% टूटे चावल नहीं खरीदेगी योगी सरकार; नियमोंं में किया बड़ा बदलाव