विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले भाजपा की बड़ी तैयारी, अवध में आज और काशी में कल होगी विस्तारकों की बैठक

Published: Wed, 14 Oct 2026 07:32 AM (IST)

भाजपा विधानसभा चुनाव से पहले अपनी चुनावी तैयारियों को मजबूत कर रही है, जिसके तहत प्रदेशभर में विस्तारकों की बैठकें आयोजित की जा रही हैं।

यूपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधऱी। (तस्वीर- फाइल)

यूपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधऱी। (तस्वीर- फाइल)

HighLights

  1. भाजपा विधानसभा चुनाव से पहले चुनावी तैयारी कस रही है।

  2. लखनऊ और वाराणसी में विस्तारकों की महत्वपूर्ण बैठकें होंगी।

  3. विस्तारक चुनाव तक विधानसभा क्षेत्रों में सक्रिय रहेंगे।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा चुनावी तार को चारों तरफ से कस रही है। प्रदेश से लेकर क्षेत्र एवं जिला स्तर पर संगठन बनाने के साथ ही अब पार्टी विस्तारकों को तैयार कर रही है।

लखनऊ में बुधवार को कानपुर-अवध क्षेत्र की बैठक होगी, जबकि 15 को राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष एवं प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े वाराणसी में काशी एवं गोरखपुर क्षेत्र की संयुक्त बैठक कर विस्तारकों पर चर्चा करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने सोमवार को गाजियाबाद में ब्रज एवं पश्चिम क्षेत्र के विस्तारकों की बैठक कर रणनीति बनाया। प्रदेश के सभी छह क्षेत्रों की बैठक कुल तीन केंद्रों पर संपन्न कर ली जाएगी। विस्तारक चुनाव तक विधान सभा क्षेत्रों में डेरा डालेंगे।

इस बीच वह चुनाव एवं संगठन के कामकाज का फीडबैक प्रदेश इकाई को भेजेंगे। विस्तारक पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं को बनाया जाता है, जिन्हें अपने क्षेत्र से दूर यानी बाहर के जिलों में विस्तारक बनाकर भेजा जाता है।

शक्ति केंद्रों के कार्यों की समीक्षा के साथ बूथ कार्यकर्ताओं से संपर्क एवं समन्वय की स्थिति का जायजा लिया जाएगा। सभी प्रांतों की बैठक के बाद केंद्रीय नेताओं के प्रवास का कार्यक्रम तय किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- पहले रहनुमा ही चोर थे, अब गुस्ताखी की तो चौराहे पर मिलेंगे यमराज: CM योगी