Move to Jagran APP

भाजपा संगठन व सरकार आज बाइक पर, 403 विधानसभा क्षेत्रों में विजय संकल्प रैली

लोकसभा स्तर पर बाइक रैली निकाल चुकी भाजपा संगठन व सरकार आज विजय का संकल्प लेकर हर गांव गली और शहर में बाइक रैली से पहुंचेगी।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 02 Mar 2019 01:01 PM (IST)Updated: Sat, 02 Mar 2019 01:02 PM (IST)
भाजपा संगठन व सरकार आज बाइक पर, 403 विधानसभा क्षेत्रों में विजय संकल्प रैली

लखनऊ, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी चुनावी मोड में बेहद सक्रिय है। लोकसभा स्तर पर बाइक रैली निकाल चुकी भाजपा संगठन व सरकार आज विजय का संकल्प लेकर हर गांव, गली और शहर में बाइक रैली से पहुंचेगी।

loksabha election banner

आमजन की आर्थिक समृद्धि और देश के विकास के पहियों पर सवार होकर भाजपा कार्यकर्ता इस रैली में शामिल होंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय वाराणसी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में बाइक रैली में शामिल होंगे। भाजपा प्रदेश महामंत्री और बाइक रैली प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने रैली का ब्योरा दिया। विजय बहादुर पाठक ने बताया कि विजय संकल्प बाइक रैली से पार्टी कार्यकर्ता वातावरण को भाजपा के रंग में रंग देंगे।

इस रैली में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल गाजियाबाद, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह मुरादनगर व मुरलीधर राव इलाहाबाद, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य वाराणसी में मोटर साइकिल पर सवार होंगे।

भाजयुमो की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन मथुरा में बाइक रैली में शामिल होंगी। शनिवार को प्रदेश की 403 विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ यह रैली शुरू होगी। हर बूथ से कम से कम पांच बाइक सवार भाजपा कार्यकर्ता इस संकल्प रैली में शामिल होंगे।

कार्यकर्ता मोटर साइकिलों पर भाजपा के झंडे बांधने के साथ स्टीकर चिपकाकर गले में भाजपा की पट्टिका डाले, सिर पर कमल कैप लगाकर भाजपा कार्यकर्ता बाइकों पर सवार होंगे। साउंड सिस्टम से देश भक्ति के तराने भी गूंजेंगे। हर विधानसभा में 60 से 70 किलोमीटर तक यात्रा चलेगी। पाठक ने बताया कि रैली के लिए सरकार के मंत्रियों, संगठन के पदाधिकारियों और सांसदों व विधायकों के लिए क्षेत्र आवंटित कर दिए गये हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.