Move to Jagran APP

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प. बंगाल में जेपी नड्डा के काफिले पर हमले की निंदा की, बोले- बंंगाल मेंं कानून नाम की कोई चीज नहीं

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं का उत्साह और बंगाल के विकास को लेकर उनके संकल्प को ममता सरकार समर्थित हिंसा नहीं तोड़ पाएगी। भाजपा का इतिहास संघर्ष और बलिदान का है। तानाशाही और गुंडागर्दी से भाजपा का कार्यकर्ता न कभी डरा है और न पीछे हटा है।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Thu, 10 Dec 2020 08:36 PM (IST)Updated: Thu, 10 Dec 2020 08:36 PM (IST)
कहा, भाजपा के कार्यकर्ता अपने साथियों की हत्यारी ममता सरकार से पूरा हिसाब लेंगे।

लखनऊ, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह जी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर गए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी के काफिले पर हमले की भर्त्सना की है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता अपने साथियों की हत्यारी ममता सरकार से पूरा हिसाब लेंगे। उन्होंने कहा कि बंगाल में आज कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है।

loksabha election banner

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न और सरकार समर्थित भ्रष्टाचार से बंगाल की जनता ऊब चुकी है। पूरा बंगाल बदलाव चाहता है। टीएमसी को भी इस बात का अंदेशा है कि चुनाव में उसकी हार तय है इसलिए उनके नेता हिंसा और हत्या का कुत्सित खेल खेल रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं का उत्साह और बंगाल के विकास को लेकर उनके संकल्प को ममता सरकार समर्थित हिंसा नहीं तोड़ पाएगी। भाजपा का इतिहास संघर्ष और बलिदान का है। तानाशाही और गुंडागर्दी से भाजपा का कार्यकर्ता न कभी डरा है और न ही पीछे हटा है। अपनी करारी हार देख रही दीदी यह भूल गई हैं कि दादागीरी और खून खराबे की राजनीति से बंगाल अब निजात चाहता है। बंगाल अब भाजपा की सरकार चाहता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.