आज कश्मीर में बच्चों के हाथ में पत्थर के बजाय कलम और किताब है:स्वतंत्रदेव सिंह Gonda News
प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद स्वतंत्रदेव सिंह पहुंचे गोंडा। मेधावी छात्र सम्मान समारोह में लेंगे भाग।
गोंडा, जेएनएन। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह शनिवार को गोंडा के दौरे पर पहुंचे। जहां रघुकुल विद्यापीठ में मेधावी छात्र सम्मान समारोह में अपने संबोधन में कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी की देन है कि आज कश्मीर से आर्टिकल 370 खत्म हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देन है की आज कश्मीर के बच्चों के हाथ मे पत्थर के बजाय कलम और किताब हैं। उन्होंने कहा कि नौकरी नहीं, संस्कार और शिक्षा जरूरी है। परिवार खुशहाल रहे इस बारे में सोचना चाहिए।
स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि जूही चावला के साथ ही कल्पना चावला को भी देखिए। पढ़ाई करने वाले कभी नाकाम नहीं होते। ऐसा पत्थर बनो जिसकी पूजा हो। ऐसा नहीं जिस पर लोग नारियल तोड़ें। बोले कि शादी कर लोगे तो बीबी सिर पर नारियल ही तोड़ेगी। इसलिए पहले कुछ बनकर दिखाओ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शहर स्थित रघुकुल विद्यापीठ में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान को संबोधित कर रहे थे। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सर्किट हाउस में बैठक करेंगे। जगह-जगह कार्यकर्ता उनका स्वागत कर रहे हैं।