विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सपा सांसद सनातन पांडे पर भड़की भाजपा, डॉ. अंकुश त्रिपाठी बोले- कारसेवकों की हत्या का समर्थन कर आहत कीं हिंदुओं की भावनाएं

Published: Tue, 10 Nov 2026 03:45 PM (IST)

भाजपा प्रवक्ता डॉ. अंकुश त्रिपाठी ने सपा सांसद सनातन पांडेय के कारसेवकों पर गोली चलाने की घटना को जायज ठहराने वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. भाजपा ने सपा सांसद सनातन पांडेय के बयान पर हमला बोला।

  2. पांडेय ने कारसेवकों पर गोली चलाने की घटना को जायज ठहराया।

  3. डॉ. अंकुश त्रिपाठी ने हिंदू भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पांडेय द्वारा कारसेवकों पर गोली चलवाने की घटना को जायज ठहराने वाले बयान पर भाजपा प्रवक्ता डॉ. अंकुश त्रिपाठी ने तीखा हमला बोला है।

उन्होंने कहा कि सैकड़ों निहत्थे कारसेवकों की हत्या को जायज ठहराकर सनातन पांडेय ने उन परिवारों और सनातन धर्म को मानने वाले हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया है, जिन्होंने अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए लंबी लड़ाई लड़ी।अंकुश ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि आज से उनका नाम औरंगजेब रखता हूं।

‘अखिलेश की चाटुकारिता में इतना भी मत गिरिए’

अंकुश त्रिपाठी ने कहा कि अखिलेश यादव की चाटुकारिता में सनातन पांडेय इस हद तक गिर गए हैं कि अब सनातन को ही अपमानित कर रहे हैं। सपा ने हमेशा ही हिंदू धर्म को अपमानित किया है।

उनके इस बयान से उनके परिवार को भी शर्मिंदगी महसूस होगी। भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि चुनाव आते ही अखिलेश को खुश करने के लिए इस तरह की बयानबाजी की जा रही है।

‘हिंदू समाज सनातन पांडेय का बहिष्कार करे’

भाजपा प्रवक्ता ने हिंदू समाज से अपील की कि सनातन पांडेय का सामाजिक बहिष्कार किया जाए। उन्होंने कहा कि समाज को ऐसे लोगों का विरोध करना चाहिए और जिस दरवाजे पर भी वे जाएं, वहां से उन्हें दुत्कारकर बाहर कर देना चाहिए।

अंकुश त्रिपाठी ने कहा कि कारसेवकों की हत्या को जायज ठहराने वाला बयान निंदनीय है और इसे हिंदू समाज किसी भी हाल में स्वीकार नहीं करेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।