'टूट रहा है गठबंधन', INDI अलायंस की बैठक से अखिलेश यादव की दूरी पर भाजपा ने कसा तंज
भाजपा ने अखिलेश यादव के इंडी गठबंधन की बैठक से दूरी बनाने पर तंज कसा है, जिससे गठबंधन में मतभेद उजागर हुए हैं।

तस्वीर- फाइल।
HighLights
भाजपा ने अखिलेश यादव की इंडी गठबंधन बैठक से दूरी पर तंज कसा।
इंडी गठबंधन की बैठक एसआइआर और ईवीएम विरोध में बुलाई गई थी।
अखिलेश यादव, उद्धव ठाकरे, संजय सिंह बैठक में नहीं पहुंचे।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। एसआइआर और ईवीएम को लेकर एनडीए सरकार को आक्रामक तरीके से घेरने का ऐलान करने वाला इंडी गठबंधन मतभेदों की वजह से भाजपा के निशाने पर आ गया है।
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत कई नेताओं ने अखिलेश यादव की इंडी गठबंधन की बैठक से दूरी बनाने पर तंज कसा है। इस बहाने भाजपा यूपी में कांग्रेस और सपा के बीच सीटों को लेकर उभरे अंतर्विरोध को हवा देने में जुट गई है।
इंडी गठबंधन ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त कुमार के विरोध में दिल्ली में 30 सितंबर को बैठक बुलाया, जहां अखिलेश यादव, उद्धव ठाकरे और आम आदमी पार्टी के संजय सिंह समेत कई बड़े चेहरे नहीं पहुंचे। भाजपा ने अखिलेश की दूरी पर कहा कि इंडी गठबंधन टूट रहा है।
पंकज चौधरी ने एक्स पर लिखे पोस्ट में कहा कि इंडी गठबंधन के साथी जब एक साथ बैठक नहीं कर सकते तो झूठ बोलकर लोगों को गुमराह क्यों कर रहे हैं।
यह भी कहा कि हारने पर विरोधी दलों ने सिस्टम, सरकार, अधिकारी, ईवीएम एवं चुनाव आयोग को दोषी बताया और जब जीत गए तो चुनाव निष्पक्ष हो गया। एनडीए के सहयोगी डा. संजय निषाद एवं ओमप्रकाश राजभर ने भी अखिलेश की इंडी गठबंधन की बैठक से दूरी पर सपा और कांग्रेस दोनों पर निशाना साधा है।
