Move to Jagran APP

UP Assembly By-Election 2020: दांव पर भाजपा की प्रतिष्ठा, मिलेगा विपक्ष के बिखराव का फायदा

उत्तर प्रदेश में विधानसभा की सात सीटों पर होने वाले उपचुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की प्रतिष्‍ठा दांव पर है। इन सात सीटों में से छह सीटों पर भाजपा का ही कब्जा था। अब इस बरकरार रखने के लिए भाजपा के दिग्गज पूरा जोर लगा दिए हैं।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Wed, 28 Oct 2020 12:38 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 01:01 PM (IST)
UP Assembly By-Election 2020: दांव पर भाजपा की प्रतिष्ठा, मिलेगा विपक्ष के बिखराव का फायदा
विधानसभा की सात सीटों पर होने वाले उपचुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की प्रतिष्‍ठा दांव पर है।

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में विधानसभा की सात सीटों पर होने वाले उपचुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की प्रतिष्‍ठा दांव पर है। दरअसल, इन सात सीटों में से छह सीटों पर भाजपा का ही कब्जा था। सिर्फ एक सीट समाजवादी पार्टी के कब्‍जे में रही है। अब इस बरकरार रखने के लिए भाजपा के दिग्गज पूरा जोर लगा दिए हैं। हालांकि बीजेपी को विपक्ष के बिखराव का इस उपचुनाव में पूरा फायदा मिलने जा रहा है। विधानसभा चुनाव या फिर उपचुनावों में अक्सर गंठबंधन करने वाली पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे हैं।

loksabha election banner

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने मिलकर चुनाव लड़ा था, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने अपना दल और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के साथ गठबंधन किया था। भारतीय जनता पार्टी का सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से अब गठबंधन टूट गया है। विपक्षी दल इस बार उपचुनाव में अपने प्रत्‍याशी उतार रहे हैं, इसलिए भारतीय जनता पार्टी को मतों में बिखराव की उम्मीद है। इसके साथ भारतीय जनता पार्टी ने सहानुभूति लहर और जातीय समीकरणों का फायदा उठाने की कोशिश की है। टिकट बंटवारे में यह रणनीति साफ देखी जा सकती है।

बता दें कि 29 सितंबर को उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का एलान किया गया था। उपचुनाव की अधिसूचना नौ अक्टूबर को जारी हुई और मतदान तीन नवंबर को होगा। वोटों की गिनती 10 नवंबर को कराई जाएगी। उसी दिन परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। यूपी में आठ सीटों पर उपचुनाव होने थे, लेकिन रामपुर की स्वार सीट पर उपचुनाव की घोषणा नहीं की गई है। जिन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की है उनमें अमरोहा की नौगांवा सादात, बुलंदशहर, फीरोजाबाद की टूंडला सुरक्षित, उन्नाव की बांगरमऊ, कानपुर की घाटमपुर, देवरिया और जौनपुर की मल्हनी सीट शामिल हैं।

  • ये भाजपा के उम्मीदवार
  • टूंडला (फीरोजाबाद) : प्रेमपाल धनगर
  • बांगरमऊ (उन्नाव) : श्रीकांत कटियार
  • बुलंदशहर सदर : ऊषा सिरोही
  • घाटमपुर (कानपुर) : उपेंद्र पासवान
  • नौगवां सादात (अमरोहा) : संगीता चौहान
  • मल्हनी (जौनपुर) : मनोज सिंह
  • देवरिया : सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी

ये सपा के उम्मीदवार : समाजवादी पार्टी ने देवरिया सीट से पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया गया है। बांगरमऊ में सुरेश कुमार पाल टिकट दिया है। कानपुर की घाटमपुर सीट पर इंद्रजीत कोरी, अमरोहा की नौगावां सादात सीट पर सैय्यद जावेद अब्बास, फीरोजाबाद की टूंडला सीट पर महाराज सिंह धनगर व जौनपुर की मल्हनी सीट पर लकी यादव उम्मीदवार हैं। बुलंदशहर सीट राष्ट्रीय लोक दल के लिए छोड़ी है। जिन सात सीटों पर उपचुनाव हो रहा है, उनमें मल्हनी सीट ही सपा के कब्जे में थी।

ये बसपा के उम्मीदवार : उन्नाव की बांगरमऊ सीट बसपा ने महेश प्रसाद को टिकट दिया है। फीरोजाबाद की टूंडला सुरक्षित सीट से संजीव कुमार चक को मैदान में उतारा है। अमरोहा की नौगावां सादात सीट पर मोहम्मद फुरकान अहमद, बुलंदशहर सदर सीट से मोहम्मद युनूस, कानपुर की घाटमपुर सीट से कुलदीप कुमार संखवार, देवरिया सदर सीट से अभयनाथ त्रिपाठी और जौनपुर में मल्हनी सीट से जय प्रकाश दुबे को टिकट दिया है।

ये कांग्रेस के उम्मीदवार : कांग्रेस ने उन्नाव की बांगरमऊ से आरती बाजपेई को अपना कैंडीडेट बनाया है। फीरोजाबाद की टूंडला सुरक्षित सीट से स्नेह लता को मैदान में उतारा है। अमरोहा की नौगावां सादात सीट पर कमलेश सिंह, बुलंदशहर सदर सीट से सुशील चौधरी, कानपुर की घाटमपुर से कृपा शंकर, देवरिया सदर सीट से मुकुंद भाष्कर मणि त्रिपाठी और जौनपुर में मल्हनी सीट से राकेश मिश्रा को उम्मीदवार बनाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.