विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा ने जारी की यूपी में सात मेयर प्रत्याशियों की दूसरी सूची

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Sun, 05 Nov 2017 11:02 PM (IST)

महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने महापौर प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की। नगर निगम के लिए भाजपा के 7 अधिकृत प्रत्याशी घोषित हुए।

भाजपा ने जारी की यूपी में सात मेयर प्रत्याशियों की दूसरी सूची
भाजपा ने जारी की यूपी में सात मेयर प्रत्याशियों की दूसरी सूची

लखनऊ, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने महापौर प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की। नगर निगम के लिए भाजपा के 7 अधिकृत प्रत्याशी घोषित हुए। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नगर निकाय चुनाव प्रभारी जेपीएस राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय द्वारा लखनऊ, अलीगढ, वाराणसी, मथुरा, झांसी मुरादाबाद एवं सहारनपुर नगर निगमों के भाजपा प्रत्याशी घोषित हुए किये गए। अब तक भाजपा कुल 12 प्रत्याशियों सूची जारी कर चुकी है।

राठौर ने बताया कि लखनऊ से संयुक्ता भाटिया, अलीगढ़ से राजीव अग्रवाल, वाराणसी से मृदुला जायसवाल, मथुरा से मुकेश आर्य बन्धु, झांसी से रामतीर्थ सिंघल, मुरादाबाद से विनोद अग्रवाल, सहारनपुर से संजीव वालिया भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए गए। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय ने अपने संदेश में भाजपा प्रत्याशियों को विजय की शुभकामनाओं के साथ संगठन को प्राणार्पण से चुनाव में जुटने का आह्वान किया।भाजपा ने नगर निगम महापौर उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की दूसरी सूची में सात उम्मीदवार घोषित किए। वाराणसी से मृदुला जायसवाल, अलीगढ़ से राजीव अग्रवाल, लखनऊ से संयुक्ता भाटिया, मथुरा से डॉक्टर मुकेश आर्य बंधु, झांसी से राम तीर्थ सिंघल, मुरादाबाद से विनोद अग्रवाल और सहारनपुर से संजीव वालिया।

वाराणसी : मृदुला जायसवाल बनारस की भाजपा से महापौर प्रत्याशी। बनारस के पूर्व सांसद शंकर प्रसाद जायसवाल की बहू हैं मृदुला।