UP Election: भाजपा ने जारी की 91 प्रत्याशियों की सूची, लखनऊ से एक भी नाम नहीं; दावेदारों की बढ़ी बेचैनी
up bjp candidate list 2022 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले ही लखनऊ की कैंट और सरोजनीनगर की सीटें राष्ट्रीय फलक पर सुर्खियां बन चुकी है। इसकी कई वजह हैं सर नगर सीट में जहां प्रदेश की बाल कल्याण मंत्री स्वाति सिंह विधायक हैं और इस बार टिकट की दावेदार हैं
लखनऊ, जागरण संवाददाता। विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज अपनी एक सूची जारी कर दी। सबको उम्मीद थी कि आज लखनऊ की नौ विधान सभा सीटों के लिए भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा हो जाएगी। लेकिन, जब सूची सामने आई तो लखनऊ का नाम उस से गायब था टिकट के दावेदारों की बेचैनी लगातार बढ़ती जा रही है। दरअसल, लखनऊ में कई दिग्गज हैं, जिनके टिकट को लेकर राजनीतिक गलियारों से लेकर आम लोगों में चर्चा है। सबसे अधिक चर्चा सरोजिनी नगर और कैंट विधानसभा सीटों को लेकर है।
चुनाव से पहले ही यह दोनों सीटें राष्ट्रीय फलक पर सुर्खियां बन चुकी है। इसकी कई वजह हैं सर नगर सीट में जहां प्रदेश की बाल कल्याण मंत्री स्वाति सिंह विधायक हैं और इस बार टिकट की दावेदार हैं। वहीं उनके पति जो प्रदेश उपाध्यक्ष हैं वह भी टिकट की रेस में है दोनों के बीच टिकट को लेकर लगातार जोर आजमाइश चल रही है आरोप-प्रत्यारोप के बीच कई बार मीडिया में सूचना भी बन चुका है बताया जा रहा है कि पार्टी के उच्च स्तर पर भी दोनों के बीच चल रहे विवाद पर नाराजगी जाहिर की है अब तक नगर का टिकट किसके हाथ लगता है यह देखना बड़ा दिलचस्प होगा ठीक इसी तरह लखनऊ कैंट की हाई प्रोफाइल सीट भी चर्चा में है। अपर्णा यादव के भाजपा में शामिल होने के बाद से लोगों की दिलचस्पी इस सीट को लेकर और बढ़ गई है क्या अपर्णा को कैंट का टिकट मिलेगा यह बड़ा सवाल है।
दरअसल, भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी भी इस सीट पर अपने बेटे की दावेदारी को लेकर कई नेताओं से मिल चुकी हैं वह लगातार कह रही है कि मेरे बेटे ने काम किया है, इसलिए उसे टिकट मिलना चाहिए 10 सीट को लेकर भी भाजपा में चल रहा है। रणनीतिकार कह रहे हैं कि संसदीय समिति टिकट फाइनल करने से पहले सभी पक्षों को संतुष्ट करना चाहती है। ताकि चुनाव में भाजपा को इसका नुकसान न उठाना पड़े। इन 2 सीटों के अलावा लखनऊ में मध्य सीट को लेकर भी काफी गहमागहमी है यहां से कानून मंत्री बृजेश पाठक विधायक हैं। पिछले चुनाव में 5000 वोटों से जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार उनकी भी सीट बदले जाने की चर्चा जोरों पर है। लोग उम्मीद कर रहे थे कि आज उम्मीदवार घोषित हो जाएंगे लेकिन अब लग रहा है कि टिकट के दावेदारों को कुछ इंतजार और करना होगा।