Move to Jagran APP

UP Assembly By-Election 2020: विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर, गुरुवार से शुरू होंगी ताबड़तोड़ रैलियां

उत्तर प्रदेश में सात सीटों पर होने वाले विधानसभा के उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है। प्रदेश नेतृत्व ने जनता के बीच सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को गिनाने के लिए शीर्ष नेताओं को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Wed, 21 Oct 2020 03:22 PM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 03:22 PM (IST)
UP Assembly By-Election 2020: विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर, गुरुवार से शुरू होंगी ताबड़तोड़ रैलियां
उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा के उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है।

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में सात सीटों पर होने वाले विधानसभा के उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है। प्रदेश नेतृत्व ने जनता के बीच सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को गिनाने के लिए शीर्ष नेताओं को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में हो रहे विधानसभा के उपचुनाव के लिए जनसभाएं आयोजित करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा जी के साथ ही पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता तीन नवंबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभाओ को संबोधित करेंगे।

loksabha election banner

प्रदेश महामंत्री व चुनाव प्रबंधन के प्रभारी जेपीएस राठौर ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह संयुक्त रूप से गुरुवार 22 अक्टूबर को अमरोहा की नौगांव सादात विधानसभा में पार्टी की प्रत्याशी संगीता चौहान, बुलंदशहर से प्रत्याशी ऊषा सिरोही और टूंडला से प्रत्याशी प्रेमपाल धनगर के समर्थन में आयोजित की गई जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

इसी प्रकार शनिवार 24 अक्टूबर को उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा बुलंदशहर में जनसभा को संबोधित करेंगे, जबकि मंगलवार 27 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कानपुर देहात की घाटमपुर सीट पर पार्टी के प्रत्याशी उपेंद्र पासवान व उन्नाव की बांगरमऊ विधानसभा सीट पर पार्टी के उम्मीदवार श्रीकान्त कटियार के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे।

बुधवार 28 अक्टूबर को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मल्हनी में पार्टी के प्रत्याशी मनोज सिंह व देवरिया में सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। मौर्य गुरुवार 29 अक्टूबर को नौगांव सादात, टूंडला व घाटमपुर में जनसभाओ को संबोधित करेंगे। शनिवार 31 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मल्हनी व देवरिया में पार्टी प्रत्यशियों के समर्थन में होने वाली जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

इसके अतिरिक्त प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी उप चुनाव वाले सभी विधानसभा क्षेत्रों में सांगठनिक योजनाओं से संबंधित बैठकें कर चुनाव अभियान का संचालन कर रहे हैं। पार्टी ने सभी विधानसभाओं में राज्य सरकार के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों व पार्टी के प्रदेश पदधिकारियों की भी सभाएं और बैठकें तय की हैं। जो पार्टी की योजना के अनुरूप पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार अभियान को गति देंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.