Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BJP संगठनात्मक चुनाव: तीन से चार जिलों में एक पर्यवेक्षक की होगी नियुक्ति, विनोद तावड़े की बैठक में बनी रणनीति

    Updated: Mon, 02 Dec 2024 09:45 PM (IST)

    भाजपा प्रदेश मुख्यालय में संगठनात्मक चुनाव को लेकर सोमवार को पर्यवेक्षकों की बैठक हुई जिसमें तय हुआ कि प्रत्येक तीन से चार जिलों में एक पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएं। राष्ट्रीय महामंत्री व उत्तर प्रदेश के संगठनात्मक चुनाव के पर्यवेक्षक विनोद तावड़े की उपस्थिति में हुई इस बैठक में समाज के सभी वर्गों के साथ-साथ महिलाओं को भी प्रतिनिधित्व देने की बात कही गई।

    Hero Image
    BJP संगठनात्मक चुनावों के लिए तीन से चार जिलों में एक पर्यवेक्षक की नियुक्ति होगी। (तस्वीर जागरण)

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। भाजपा के संगठनात्मक चुनाव पर्यवेक्षकों की कड़ी निगरानी में होंगे। 15 दिसंबर तक 1918 मंडलों व 30 दिसंबर तक 98 संगठनात्मक जिलों के चुनाव होने हैं। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में संगठनात्मक चुनाव को लेकर सोमवार को पर्यवेक्षकों की बैठक हुई, जिसमें तय हुआ कि प्रत्येक तीन से चार जिलों में एक पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राष्ट्रीय महामंत्री व उत्तर प्रदेश के संगठनात्मक चुनाव के पर्यवेक्षक विनोद तावड़े की उपस्थिति में हुई इस बैठक में समाज के सभी वर्गों के साथ-साथ महिलाओं को भी प्रतिनिधित्व देने की बात कही गई। विनोद तावड़े ने कहा कि भाजपा सिर्फ सत्ता प्राप्ति के लिए राजनीति नहीं करती, बल्कि एकमात्र ऐसी पार्टी है जो राजनीति के साथ सेवा के लिए भी जानी जाती है।

    संगठन के विस्तार में पार्टी की विचारधारा के अनुरूप कार्यकर्ताओं को प्रेरित करके आगे लाना चाहिए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि आज के बाद संगठन के चुनावों की धुरी मंडल और उसके बाद जिला स्तर पर रहेगी। मंडल भी अपने कार्य का संगठनात्मक आधार है। मंडल की सक्रियता के कारण जिला, बूथ और शक्ति केंद्र के स्तर पर कार्य अच्छा हो जाता है।

    इसे भी पढ़ें- 'जल जीवन' मिशन परियोजनाओं की गुणवत्ता पर रहेगा विशेष ध्यान, CM योगी ने थर्ड पार्टी सत्यापन के दिए निर्देश

    98 हजार बूथ समितियों का चुनाव हो चुका है

    चुनाव निर्विरोध एवं निर्बाध हो, इसके लिए आपस में टीम भावना के साथ बैठकर एक सहमति के आधार पर कार्य करना है। प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय ने बताया कि पांच दिसंबर तक सभी बूथ कमेटियां गठित कर ली जाएंगी। अब तक 98 हजार बूथ समितियों का चुनाव हो चुका है।

    उन्होंने बताया कि पोर्टल पर कमेटियों के गठन की सूचना अपलोड की जा रही है, इसलिए इसमें विलंब हो रहा है। भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि सभी प्रमुख पदाधिकारी प्रवास करें और संगठन चुनाव तक उसी जिले मे निवास कर हर वर्ग को संगठन में जिम्मेदारी देने का प्रयास करें। प्रदेश में भाजपा के 2.60 करोड़ सामान्य सदस्यता बने हैं। इनमें से 2.05 लाख कार्यकर्ता सक्रिय सदस्य बने हैं।

    छह दिसंबर को बनाया जाएगा समता दिवस

    धर्मपाल सिंह ने पार्टी के आगामी कार्यक्रम की चर्चा करते हुए बताया कि भाजपा छह दिसंबर को बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर निर्वाण दिवस के दिन सभी बूथों पर समता दिवस के रूप में मनाएगी। इसके बाद 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के दिन सभी बूथों पर सुशासन दिवस के रूप में मनाएगी। 26 दिसंबर को जिला स्तर पर राष्ट्रीय बाल शहीदी दिवस मनाना है।

    इसे भी पढ़ें- UP के 25 जिलों के धार्मिक स्थलों की राह होगी आसान, 72 मार्गों के जीर्णोद्धार में लगी सरकार; रोडमैप तैयार