विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मैनपुरी से ड‍िंपल के खि‍लाफ चुनाव लड़ेंगे जयवीर स‍िंह, BJP ने यूपी की 7 सीटों पर जारी की उम्मीदवारों की एक और ल‍िस्‍ट

Published: Wed, 10 Apr 2024 01:32 PM (IST)

सपा के गढ़ मैनपुरी में चुनाव की बिसात दिलचस्प हो गई है। सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के सामने भाजपा ने ...और पढ़ें

यूपी के सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ और भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा।- फाइल फोटो
यूपी के सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ और भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा।- फाइल फोटो

ड‍िजिटल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने उम्‍मीदवारों की एक और ल‍िस्‍ट जारी कर दी है। बीजेपी ने यूपी की सात सीटों पर प्रत्‍याशी घोषि‍त क‍िए हैं। बीजेपी ने फूलपुर से प्रवीण पटेल, प्रयागराज से नीरज त्रिपाठी, मैनपुरी से जयवीर सिंह, कौशांबी से विनोद सोनकर, बलिया से नीरज शेखर, मछलीशहर से बी. पी. सरोज और गाजीपुर से पारस नाथ राय को चुनावी मैदान में उतारा है।

सपा के गढ़ मैनपुरी में चुनाव की बिसात दिलचस्प हो गई है। सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के सामने भाजपा ने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह को प्रत्याशी बनाया है। तीन चुनावों के बाद भाजपा ने क्षत्रिय चेहरे पर दांव लगाया है। जयवीर सिंह मैनपुरी विधानसभा सीट से विधायक हैं और पर्यटन मंत्री के तौर पर जिले में पर्यटन विकास के कार्य कराए हैं। भाजपा चुनाव में इन दोनों बातों को अपने लिए सकारात्मक मान रही है। जयवीर सिंह के सामने अब सपा को उसके ही गढ़ में पराजित करने की चुनौती होगी।

भाजपा ने तीसरी बार जताया विनाेद सोनकर पर भरोसा

जागरण संवाददाता, कौशांबी। बीजेपी ने दो बार से लगातार सांसद रहे विनोद सोनकर पर तीसरी बार भी भरोसा जताया है। बुधवार को पार्टी केंद्रीय कार्यालय की ओर से जारी पत्र में उन्हें कौशांबी (अनुसूचित जाति) संसदीय सीट से प्रत्याशी घोषित किया गया है।

इसके पूर्व वह वर्ष 2014 और 2019 के लोकसभा के चुनाव में लगातार दो बार जीतकर देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद पहुंचे थे। पिछली बार के लोकसभा चुनाव में इन्हें कुल 383009 मत मिले थे और सपा से इंद्रजीत सरोज को हराया था। इनके जीत का अंतर 38722 था।