यूपी भाजपा ने घोषित की अल्पसंख्यक मोर्चे की टीम, चार महामंत्री और 12 उपाध्यक्ष; देखें लिस्ट
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की उत्तर प्रदेश इकाई ने 43 सदस्यीय प्रदेश टीम की घोषणा की है। इसमें चार महामंत्री, 12 ...और पढ़ें

पंकज चौधऱी। (तस्वीर- फाइल)
HighLights
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की 43 सदस्यीय प्रदेश टीम घोषित।
अनस साजिद उस्मानी ने चार महामंत्री, 12 उपाध्यक्ष बनाए।
पश्चिम क्षेत्र से सर्वाधिक दस सदस्य टीम में शामिल।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश इकाई ने 43 सदस्यीय प्रदेश टीम घोषित कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष अनस साजिद उस्मानी ने अपनी टीम में चार महामंत्री, 12 उपाध्यक्ष एवं 12 मंत्री बनाया है।
मुख्य टीम के 28 सदस्यों में सबसे ज्यादा दस चेहरे पश्चिम क्षेत्र के शामिल किए गए हैं। छह कार्यकर्ताओं को मीडिया सेल में जगह दी गई है। मथुरा के जहीर अब्बास जैदी, लखनऊ के जीशान खान, महराजगंज के कुरसेद अंसारी एवं हरदोई के रियाज अहमद अल्वी को महामंत्री बनाया है।
पश्चिम, काशी एवं कानपुर क्षेत्र को प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। जमालुद्दीन अल्वी को पश्चिम, अकलीम अहमद को ब्रज, रमिंदर सिंह को कानपुर, सरदार दिलप्रीत सिंह को अवध, फहद जमाल को काशी एवं इस्माइल फारुखी को गोरखपुर का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।
छह में से दो की कमान सिख समाज को दी गई है। हरदोई की सुहाना जैन को कोषाध्यक्ष बनाया गया। नोएडा के अख्तर खान एवं गोंडा के इमरान को सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
फतेहपुर के जीशान कार्यालय मंत्री बनाए गए हैं। लखनऊ के मोहम्मद इम्तियाज सिद्दकी मीडिया संयोजक और महोबा के जाकिर हुसैन सोशल मीडिया संयोजक का दायित्व निभाएंगे। गोरखपुर के अफरोज आलम शोध विभाग के प्रमुख होंगे।
यह भी पढ़ें- UP MLC Result LIVE: 11 में से भाजपा ने 3 सीटें जीतीं, आगरा में सपा को बढ़त; काउंटिंग जारी
