विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस नेता राशिद अल्वी के जय श्रीराम के नारे पर टिप्पणी के बाद भाजपा का जोरदार हमला, अल्वी ने भी दी सफाई

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Fri, 12 Nov 2021 01:44 PM (IST)Updated: Fri, 12 Nov 2021 02:55 PM (IST)

विवादास्पद टिप्पणी करने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी पर हमला शुरू हो गया है। भाजपा के कई नेताओं ने अल्वी के बयान के बाद कांग्रेस को निशाने पर रखकर ट्वीट किया है। उधर राशिद अल्वी ने भी अपने विवादास्पद बयान को लेकर सफाई दी है।

राशिद अल्वी ने भी अपने विवादास्पद बयान को लेकर सफाई दी है
राशिद अल्वी ने भी अपने विवादास्पद बयान को लेकर सफाई दी है

लखनऊ, जेएनएन। सम्भल के कल्कि महोत्सव में जय श्रीराम का नारा लगाने वालों को लेकर लेकर विवादास्पद टिप्पणी करने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी पर हमला शुरू हो गया है। भाजपा के कई नेताओं ने अल्वी के बयान के बाद कांग्रेस को निशाने पर रखकर ट्वीट किया है। उधर राशिद अल्वी ने भी अपने विवादास्पद बयान को लेकर सफाई दी है।

कांग्रेस के नेता राशिद अल्वी के जयश्री राम का नारा लगाने वालों को राक्षस कहने पर भाजपा आईटी सेल के के इंचार्ज अमित मालवीय ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सलमान ख़ुर्शीद के बाद अब कांग्रेस के नेता राशिद अल्वी जय श्री राम कहने वालों को निशाचर (राक्षस) बता रहे हैं। राम भक्तों के प्रति कांग्रेस के विचारों में कितना जहर घुला हुआ है।

भारतीय जनता पार्टी से राज्यसभा सदस्य हरनाथ सिंह यादव ने कहा कि अगर आप राशिद अल्वी, सलमान खुर्शीद, अखिलेश यादव का डीएनए चेक करवाएंगे तो महमूद गजनवी, औरंगजेब और बाबर का होगा। इन सभी इन लोगों के मन में हिंदुओं के प्रति घृणा भरी है, यह लोग राम जन्मभूमि और कृष्णजन्मभूमि को तोडऩे वालों को सही साबित करने लग जाएंगे।

भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर बोलीं- कांग्रेस विक्षिप्तों की पार्टी

भोपाल से भारतीय जनता पार्टी की सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने जो कहा है, यह निश्चित रूप से विक्षिप्तों की पार्टी बन गई है। हिंदुत्व, हिंदू, भगवा, सनातन धर्म, यह सब इनकी समझ से परे हैं। यह इन्हें नहीं समझ सकते हैं। हम कानून के अंतर्गत इन्हें दंड दिलाने का पूरा प्रयास करेंगे।

भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं में यह होड़ लगी हुई है कि कौन हिंदुओं को कितना ज्यादा अपमानित कर सकता है। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी जब भगवान राम और कृष्ण को काल्पनिक बताते हों, रामसेतु को तोडऩे के लिए हलफनामा देते हों और मंदिर में पूजा करने जाने वाले लड़कों को लड़कियां छेडऩे को बताते हों, हिंदुओं का इस तरीके का अपमान कांग्रेस पार्टी को बहुत महंगा पड़ेगा।

सम्भल में कार्यक्रम के दौरान वायरल राशिद अल्वी के करीब दस मिनट के वीडियो पर जोरदार बहस छिड़ी है। भाजपा के कई नेताओं ने इस वीडियो को शेयर कर राशिद अल्वी पर हिंदू विरोधी बयानबाजी करने का आरोप लगाया है, लेकिन राशिद अल्वी ने आरोपों से इनकार किया है। भाजपा नेता प्रशांत उमराव ने कहा कि सलमान ख़ुर्शीद के बाद अब कांग्रेस के नेता राशिद अल्वी जय श्री राम कहने वालों को निशाचर (राक्षस) बता रहे हैं। इससे पता चलता है धर्म को लेकर कांग्रेस के नेताओं की क्या सोच है।

राशिद अल्वी ने दी सफाई

कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि मेरे भाषण के दौरान कल्कि महोत्सव में सैकड़ों साधु-संत बैठे थे, वहां पर मैंने हरगिज यह नहीं की कहा कि जयश्रीराम बोलने वाला हर आदमी राक्षस होता है, मैंने कहा है कि जयश्रीराम बोलने वाला हर आदमी मुनि नहीं होता है, श्रीराम एक आस्था का नाम है, उन पर राजनीति नहीं की जा सकती। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि मैंने तो यह भी कहा है कि देश में सही मायने में राम राज्य आना चाहिए, जहां पर कि नफरत का नामो निशना ना हो, भाजपा की आदत है कि किसी के बयान से एक-एक शब्द निकल कर उसका अनुचित प्रयोग करे।

यह भी पढ़ें:सलमान खुर्शीद के बाद विवादों में कांग्रेस के नेता राशिद अल्वी, बोले-जय श्रीराम का नारा लगाने वाले राक्षस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।