Move to Jagran APP

कैराना व नूरपुर उपचुनाव में स्टार प्रचारकों के जरिये भाजपा ने साधा जातीय संतुलन

स्टार प्रचारकों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा समेत दर्जन भर से ज्यादा प्रदेश सरकार के मंत्रियों के नाम हैं।

By Ashish MishraEdited By: Published: Fri, 18 May 2018 12:34 PM (IST)Updated: Fri, 18 May 2018 12:34 PM (IST)
कैराना व नूरपुर उपचुनाव में स्टार प्रचारकों के जरिये भाजपा ने साधा जातीय संतुलन

लखनऊ (जेएनएन)। भाजपा ने कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारक बनाये हैं। निर्वाचन आयोग ने इन प्रचारकों के नाम पर मुहर लगा दी है। इनमें भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय और संगठन महामंत्री सुनील बंसल समेत संगठन के कई दिग्गजों को शामिल किया गया है, वहीं मोदी सरकार के गृह मंत्री राजनाथ सिंह और सत्यपाल सिंह समेत कई मंत्री शामिल किये गए हैं। स्टार प्रचारकों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा समेत दर्जन भर से ज्यादा प्रदेश सरकार के मंत्रियों के नाम हैं। इस सूची में भाजपा ने हिन्दुत्व के चेहरे के साथ ही जातीय संतुलन भी साधा है।

loksabha election banner

भाजपा ने कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। दोनों क्षेत्रों में जिन जातियों की बहुलता है उन बिरादरी के नेताओं को तरजीह मिली है। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, गन्ना मंत्री सुरेश राणा, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान जैसे हिन्दुत्व के मुखर वक्ताओं को शामिल किया गया है। अभी हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर विरोध जताने वाले नगीना के सांसद डॉ. यशवंत भी प्रचारकों की सूची में हैं।

भाजपा इससे यह संदेश देने की कोशिश कर रही हैं कि दलित सियासत को लेकर पिछले दिनों पार्टी के अंदर से जो विरोध का स्वर उभरा था, अब वह ठंडा हो चुका है। पूर्व मंत्री कलराज मिश्र के अलावा संगठन की ओर से राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, पश्चिम क्षेत्र के भाजपा अध्यक्ष अश्विनी त्यागी, पश्चिम के प्रभारी और प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक और अशोक कटारिया, प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी, नवाब सिंह नागर जैसे नेताओं को आगे किया गया है।

चुनाव प्रचार के लिए प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्यप्रताप शाही, स्वामी प्रसाद मौर्य, एसपी सिंह बघेल, लक्ष्मीनारायण चौधरी, अनुपमा जायसवाल, धर्म सिंह सैनी, बलदेव औलख, भूपेंद्र चौधरी, अतुल गर्ग, राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम, विजय पाल सिंह तोमर, सांसद भारतेंदु सिंह, राघव लखनपाल, देवेंद्र सिंह चौधरी, बाबूराम निषाद, धर्मेंद्र कश्यप, अशोक प्रधान, अवतार सिंह भड़ाना, सूर्य प्रकाश पाल, अशोक मोगा का नाम है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.