भाजपा किसान मोर्चा की अवध क्षेत्र की कार्यसमिति घोषित, 37 पदाधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारी
BJP Kisan Morcha Awadh Kshetra Team: भाजपा की ओर से घोषित सूची के अनुसार अरुण सिंह (गप्पू) को अवध क्षेत्र किसान मोर्चा का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की अवध क्षेत्रीय कार्यसमिति की घोषणा
HighLights
अवध क्षेत्र की कार्यसमिति में दस उपाध्यक्ष, दस मंत्री और तीन महामंत्री
भाजपा के चुनावी अभियान को अधिक गति देने का प्रयास
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से किसान मोर्चा की अवध क्षेत्रीय कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई है। भाजपा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति के बाद प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा देवेंद्र सिंह चौधरी तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी की संस्तुति के बाद सूची जारी की गई। किसान मोर्चा की अवध क्षेत्रीय कार्यसमिति में 37 पदाधिकारियों को विभिन्न दायित्व और जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
भाजपा की ओर से घोषित सूची के अनुसार अरुण सिंह (गप्पू) को अवध क्षेत्र किसान मोर्चा का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के रूप में ओम प्रकाश शुक्ला, केशव पाल, नीरज सिंह, शशांक सिंह, मनप्रीत तिवारी, विशाल सिंह, पंकज कुमार पाठक, विश्वेश्वर सिंह, सत्य प्रकाश सिंह और अभय सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।
क्षेत्रीय महामंत्री के रूप में त्रियुगनारायण द्विवेदी, धर्मेंद्र सिंह और राकेश विश्वकर्मा को नियुक्त किया गया है। क्षेत्रीय मंत्री पद पर लव पाठक, अवधेश सिंह, रामभवन सिंह, सुशील सिंह, राहुल तिवारी, भोजेश कुमार वर्मा, अमित प्रताप सिंह, मुकुल सिंह, अखिलेश त्रिपाठी और आशुतोष कुमार वर्मा को दायित्व सौंपा गया है।
विपिन कुमार मिश्रा को क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष, पवन कुमार सिंह और प्रमोद सिंह को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री के रूप में आशीष तिवारी तथा सह कार्यालय मंत्री के रूप में अरुण शर्मा और राहुल सिंह को जिम्मेदारी मिली है। क्षेत्रीय मीडिया संयोजक दीपक कुमार सिंह एवं सह मीडिया संयोजक के रूप में विनय सिंह व अमित कुमार सिंह को दायित्व सौंपा गया है। शिवम सिंह शिवाय को क्षेत्रीय आईटी सह संयोजक बनाया गया है। शोध प्रकोष्ठ में अतुल सिंह को क्षेत्रीय शोध प्रमुख, साथ ही नीरज मिश्रा और आलोक शुक्ला को क्षेत्रीय सह शोध प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है।
क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य के रूप में अतुल मिश्र, हरिकेश तिवारी, डॉ प्रेम लोधी, विनय कुमार मिश्रा, सौरभ बाजपेई, विमलेश अवस्थी, चन्द्र कुमार मिश्रा, राहुल मिश्रा, अंकित अवस्थी, डॉ राम निवास सिंह और लक्ष्मी सिंह को शामिल किया गया है। भाजपा प्रदेश संगठन की इन सभी नियुक्तियों को आगामी चुनाव के मद्देनजर अहम माना जा रहा है।