विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'दुख, दर्द और दमन का प्रतीक बन चुकी भाजपा सरकार'; अखिलेश यादव बोले सात चरणों बाद होगी BJP की विदाई

Published: Sun, 17 Mar 2024 08:24 AM (GMT+05:30)

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव की घोषणा का स्वागत करते हुए सातों चरण हराओ भाजपा हटाओ का नारा दिया। उन्होंने इंटरनेट मीडिया एक्स पर पोस्ट किया। अखिलेश यादव ने कहा- इस बार घोषित हुई लोकसभा चुनावों की तिथियों और सात चरणों का देश की जनता और हम सब मिलकर विशेष हर्षोल्लास के साथ अभूतपूर्व स्वागत करते हैं।

'दुख, दर्द और दमन का प्रतीक बन चुकी भाजपा सरकार'; अखिलेश यादव बोले सात चरणों बाद होगी BJP की विदाई
'दुख, दर्द और दमन का प्रतीक बन चुकी भाजपा सरकार'; अखिलेश यादव बोले सात चरणों बाद होगी BJP की विदाई

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव की घोषणा का स्वागत करते हुए सातों चरण हराओ, भाजपा हटाओ का नारा दिया। उन्होंने इंटरनेट मीडिया एक्स पर पोस्ट किया।

अखिलेश यादव ने कहा- इस बार घोषित हुई लोकसभा चुनावों की तिथियों और सात चरणों का देश की जनता और हम सब मिलकर विशेष हर्षोल्लास के साथ अभूतपूर्व स्वागत करते हैं क्योंकि ये सात चरण दरअसल दुख, दर्द और दमन का प्रतीक बन चुकी भाजपा सरकार की सात चरणों में हो रही विदाई की क्रोनोलाजी है! सातों चरण हराओ, भाजपा हटाओ।

सपा मुखिया ने इससे पहले पार्टी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस चुनाव से भारत का भविष्य तय होना है। लोकतंत्र की अग्नि परीक्षा का भी यह चुनाव है, इसलिए आज से ही सभी को प्रचार में जुट जाना है। चुनाव के बाद जनता को भाजपा वोट का अधिकार भी नहीं मिलने देगी। हमें, पीडीए के माध्यम से भाजपा को परास्त करना है।

इसे भी पढ़ें: सपा ने राजनीति में खोया जनाधार पाने के लिए कभी 'पंजा' तो कभी 'हाथी' का लिया सहारा, अब 'PDA' बनी आस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।