Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में तेज होगा भाजपा का चुनाव प्रचार, पीएम मोदी-केंद्रीय मंत्रियों समेत कई दिग्गज नेताओं के होंगे दौरे

    अठारहवीं लोकसभा के चुनाव के बढ़ते चरणों के साथ भाजपा उत्तर प्रदेश में प्रचार में और ताकत झोंकेगी। चौथा चरण समाप्त होने के साथ देश के कई राज्यों में लोकसभा चुनाव निपट चुका होगा। ऐसे में पार्टी का फोकस सर्वाधिक 80 लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश पर और बढ़ जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित पार्टी के दिग्गज नेताओं के उत्तर प्रदेश के चुनावी दौरे और तेज हो जाएंगे।

    By Rajeev Dixit Edited By: Abhishek Pandey Updated: Wed, 01 May 2024 08:27 PM (IST)
    Hero Image
    चुनाव प्रचार में और ताकत झोंकेगी भाजपा

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। (Lok Sabha Election 2024) अठारहवीं लोकसभा के चुनाव के बढ़ते चरणों के साथ भाजपा उत्तर प्रदेश में प्रचार में और ताकत झोंकेगी। चौथा चरण समाप्त होने के साथ देश के कई राज्यों में लोकसभा चुनाव निपट चुका होगा। ऐसे में पार्टी का फोकस सर्वाधिक 80 लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश पर और बढ़ जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित पार्टी के दिग्गज नेताओं के उत्तर प्रदेश के चुनावी दौरे और तेज हो जाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तमिलनाडु में पहले तो राजस्थान में दूसरे चरण में लोकसभा चुनाव निपट चुका है। असम, गुजरात, कनार्टक और छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण में लोकसभा चुनाव संपन्न हो जाएगा। मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश व तेलंगाना में चौथे चरण में लोकसभा चुनाव समाप्त हो जाएगा।

    सीटों के लिहाज से बड़े राज्यों की बात की जाए तो चार चरणों के बाद सिर्फ उप्र, बंगाल, बिहार, महाराष्ट्र, पंजाब, ओडिशा, झारखंड, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में ही लोकसभा चुनाव संपन्न होना बाकी होगा। लिहाजा चौथे चरण के बाद भाजपा इन्हीं राज्यों में चुनाव प्रचार पर फोकस करेगी।

    यूपी की 41 सीटों पर होना है चुनाव

    चार चरण बीतने के बाद भी उत्तर प्रदेश की 41 यानी आधा से ज्यादा सीटों पर चुनाव होना बाकी होगा, इसलिए प्रचार की दृष्टि से भाजपा का सर्वाधिक जोर उत्तर प्रदेश पर होगा। भाजपा के प्रचार अभियान को नेतृत्व देते आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ ही भाजपा के केंद्रीय नेताओं-रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे भी उत्तर प्रदेश में और तेज हो जाएंगे।

    चुनाव से खाली हो चुके पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्रियों का उपयोग भी भाजपा चुनाव प्रचार के लिए करेगी। भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मैनपुरी में जनसभा को संबोधित कर चुके हैं तो अमेठी में पार्टी उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के लिए रोड शो कर चुके हैं।

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तर प्रदेश में भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार कर रहे हैं। आने वाले दिनों में भाजपा शासित पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के दौरे और सघन होंगे। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी प्रदेश में प्रचार करते नजर आएंगे।

    इसे भी पढ़ें: यूपी के इस जिले में दो दिनों तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, डीएम ने जारी किया आदेश