Move to Jagran APP

भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं की हौसलाअफजाई, सम्मान में पहनाई माला और लगाया तिलक

कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करने के लिए भाजपा प्रदेश में बूथ समितियों का अभिनंदन करने का अभियान शुरू कर दिया है। हालांकि पहले ही दिन फैजाबाद में विवाद देखने को मिला।

By Nawal MishraEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 05:47 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 11:17 PM (IST)
भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं की हौसलाअफजाई, सम्मान में पहनाई माला और लगाया तिलक
भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं की हौसलाअफजाई, सम्मान में पहनाई माला और लगाया तिलक

लखनऊ (जेएनएन)। पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करने के लिए भाजपा ने प्रदेश में बूथ समितियों का अभिनंदन करने का अभियान शुरू कर दिया है। 15 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान के साथ ही 17 नवंबर को प्रदेश के सभी लोकसभा क्षेत्रों में प्रस्तावित पार्टी की मोटरसाइकिल रैली की तैयारियां भी की जा रही हैं। शनिवार से ही कई सांसदगण विधानसभावार कार्यकर्ता सम्मान में जुट गए है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 1.67 लाख बूथ हैं जिनमें से कमोबेश सभी पर भाजपा ने समितियां गठित की हैं। लोकसभा चुनाव से पहले बूथ समितियों के अभिनंदन का मकसद बूथ कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाना है।

loksabha election banner

बूथस्तरीय टीम को सम्मान

बूथ कार्यकर्ता सम्मान कार्यक्रमों की शुरुआत शनिवार को हो गई। कई सांसदों ने अपने क्षेत्रों में जाकर कार्यकर्ताओं की हौसलाअफजाई की और उन्हें सम्मानित किया। पहले ही दिन फैजाबाद में विवाद देखने को मिला। हालांकि यहां के सांसद लल्लू सिंह ने बूथ कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनको प्रेरित किया। अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल कार्यकर्ताओं के माथे पर तिलक लगाकार सम्मानित किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय चंदौली और सांसद बृजभूषण सिंह भी कैसरगंज में अपनी बूथस्तरीय टीम को सम्मानित करने पहुंचे।

फैजाबाद में कार्यक्रम से किनारा

फैजाबाद में भाजपा की प्रस्तावित बाइक रैली एवं बूथ अभिनंदन योजना पहले दिन ही औंधे मुंह नजर आई। पार्टी की पूरा मंडल इकाई ने इस कार्यक्रम से स्वयं को अलग कर लिया और जिला कार्यालय पर पार्टी की बैठक के बाद समारोह की किट लेने से इंकार कर दिया। पूरा मंडल इकाई के असंतोष की वजह पार्टी की जिला कार्यसमिति के सदस्य एवं सांसद लल्लू सिंह के प्रतिनिधि रहे बाबूराम यादव से नगर कोतवाल का दुव्र्यवहार है। कार्यकर्ता के अपमान पर सांसद लल्लू सिंह भी क्षुब्ध हैं और उन्होंने कोतवाल के विरुद्ध कार्रवाई के लिए पीडि़त कार्यकर्ता के साथ डीआइजी ओंकार सिंह से भेंट भी की। अब जिला स्तर पर हो रही भाजपा की बैठक में कोतवाल के व्यवहार का मुद्दा छाया है।

 माथे पर तिलक लगाकर सम्मान

कानपुर कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने काकादेव स्थित कार्यालय पर बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के माथे पर तिलक लगाकर सम्मानित किया। इस मौके पर कार्यकार्ताओं ने सांसद की ओर से आयोजित चाट पार्टी का आंनंद लिया। सांसद ने बताया कि वह 12 नवंबर को बिठूर और 13 नवंबर को घाटमपुर में इसी तरह बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मानित करेंगे। का्र.क्रम में पूर्व मंत्री प्रेमलता कटियार,  विधायक नीलिमा कटियार, पूर्व सांसद जगतवीर सिंह द्रोण, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र नैथानी भी रहे।

 

कैसरगंज सांसद ने बढ़ाया हौसला

गोंडा में भाजपा के बूथ समिति के सम्मेलन में कैसरगंज सांसद बृजभूषण सिंह ने जिला उपाध्यक्ष बिंदेश्वरी प्रसाद नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि वासुदेव सिंह आदि के साथ जाकर बूथ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। गौरा विधायक प्रभात वर्मा ने बभनजोत मंडल के ग्राम पंचायत कोल्हई गरीब, भानपुर, बनगांव, नौवागांव, पिपरा शरीफ, पिपरामाहिम, बैजलपुर के कार्यकर्ताओं का फूल मालाओं से स्वागत किया। 

10000 मोटरसाइकिलों की रैली 

ध्यान रहे कि शुक्रवार को लखनऊ बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उप मुख्यमंत्री, सरकार के सभी मंत्रियों, भाजपा के सभी सांसदों-विधायकों और संगठन के पदाधिकारियों की बूथ समितियों के अभिनंदन में भागीदारी पर चर्चा हुई और इसका खाका खींचा गया था। सभी लोकसभा क्षेत्रों में 17 नवंबर को हर बूथ से पांच मोटरसाइकिल पर दो कार्यकर्ता के हिसाब से 10 हजार मोटरसाइकिलों की रैली होगी।

मंत्रियों का बूथ कार्यकर्ता अभिनंदन

योगी सरकर के मंत्रियों में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इलाहाबाद, चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन ने लखनऊ और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने मथुरा-वृंदावन में अलग-अलग बूथों पर जाकर वहां के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया और कहा कि 2014 के आम और 2017 के विधानसभा चुनावों की शानदार जीत बूथ समिति के कार्यकर्ताओं के ही बूते मिली। पार्टी को अपने अनुशासित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं पर गर्व है। उम्मीद जताई कि कार्यकर्ताओं के ही बूते 2019 के आम चुनाव के नतीजे भी शानदार होंगे। प्रदेश में और भी कई जगहों पर मंत्रियों या जनप्रतिनिधियोंकी मौजूदगी में अभिनंदन समारोह हुए और आगे की रणनीति भी बनी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.