विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजनाथ सिंह के जन्मदिन दिन पर परिंदों को आजादी

By Nawal MishraEdited By:
Published: Fri, 10 Jul 2015 11:06 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jul 2015 11:11 PM (IST)

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ में कई आयोजन हुए। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ में कई आयोजन हुए। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पूजा-अर्चना की। केजीएमयू में प्रसादम में मरीजों और तीमारदारों को भोजन कराया गया। विभिन्न अनाथालयों में बच्चों को फल और मिष्ठान बांटा गया।

राजनाथ सिंह के चार कालीदास सरकारी आवास पर आयोजन किया गया। इस मौके पर सैकड़ों पक्षियों को आजाद कराया गया। राजनाथ सिंह के बेटे व प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह के साथ पूर्व विधायक विद्यासागर गुप्ता, पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री सहित कई बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद थे।