विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिजनौर से दो संदिग्ध आतंकियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, व‍िदेश में रहकर रच रहे थे आतंक फैलाने की साज‍ि‍श 

Published: Fri, 10 Apr 2026 08:19 PM (IST)Updated: Fri, 10 Apr 2026 08:23 PM (IST)

एटीएस और पुलिस ने बिजनौर से जलाल हैदर व उवैद मलिक नामक दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये ...और पढ़ें

पुलिस की गिरफ्त में दोनाें आरोपित। सौ. पुलिस

पुलिस की गिरफ्त में दोनाें आरोपित। सौ. पुलिस


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) व पुलिस ने बिजनौर से दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आतंकियों की पहचान मेरठ निवासी जलाल हैदर उर्फ समीर जाफरी व उवैद मलिक के रूप में हुई है। दोनों संदिग्ध आतंकियों की तलाश बिजनौर में आग लगाकर दहशत फैलाने के मामले में की जा रही थी। इस संदर्भ में बिजनौर पुलिस ने पिछले वर्ष नवंबर में मुकदमा दर्ज किया था।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह शुक्रवार को एटीएस ने लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन के पास से चार आतंकियों साकिब, अरबाब, लोकेश व विकास को गिरफ्तार किया था। लोकेश, अरबाब व विकास ने पूछताछ में बताया था कि उनका सरगना मेरठ निवासी साकिब है। वहीं साकिब ने पूछताछ में बताया था कि वह पिछले वर्ष गुजरात गया था। वहां उसकी मुलाकात जलाल हैदर उर्फ समीर जाफरी से हुई थी। समीर ने उसका संपर्क दुबई में रह रहे आकिब से कराया था। आकिब दुबई में आजाद के साथ रहता है और गाड़ी चलाने का काम करता है।

एडीजी अमिताभ यश ने बताया कि आकिब इंटरनेट मीडिया के जरिए युवाओं का ब्रेनवाश कर उन्हें कट्टरपंथ की विचारधारा अपनाने को प्रेरित करता था। उसका एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर मिला है जिसमें उसने एके-47 और हैंड ग्रेनेड हाथ में ले रखा है। आकिब दक्षिण अफ्रीका में रह रहे मैजुल के साथ भी संपर्क में था। मैजुल वहां नाई का काम करता है।

इसी सिलसिले में एटीएस ने विदेश मंत्रालय से संपर्क कर मैजुल, आकिब व आजाद के विरुद्ध लुक आउट नोटिस जारी कराया है। दुबई में रह रहे आकिब ने पिछले दिनों इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करके पुलिस को चेतावनी दी थी कि पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती है।

यह भी पढ़ें- भांजे से इश्‍क में सास को रोटी में जहर देकर उतारा मौत के घाट, बहू की करतूत से सब रह गए दंग 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।