Move to Jagran APP

UP Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट में बड़ा फैसला, खरीफ का लक्ष्य तय; सर्वाधिक 61.24 लाख हेक्टेयर में होगी धान की खेती

UP Cabinet Meeting कृषि विभाग ने खरीफ फसल का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। इस वर्ष 102.05 लाख हेक्टेयर में खरीफ फसलों की खेती की जाएगी और इसके जरिए 244.57 लाख टन उत्पादन के लक्ष्य को साधा जाएगा। बीते वर्ष के सापेक्ष खरीफ के रकबे में 1.67 लाख हेक्टेयर की वृद्धि की गई है जबकि उत्पादन में 13.20 लाख टन की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया गया है।

By Anand Mishra Edited By: Abhishek Pandey Tue, 11 Jun 2024 03:18 PM (IST)
UP Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट में बड़ा फैसला, खरीफ का लक्ष्य तय; सर्वाधिक 61.24 लाख हेक्टेयर में होगी धान की खेती
102 लाख हेक्टेयर में होगी खरीफ की खेती

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। कृषि विभाग ने खरीफ फसल का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। इस वर्ष 102.05 लाख हेक्टेयर में खरीफ फसलों की खेती की जाएगी और इसके जरिए 244.57 लाख टन उत्पादन के लक्ष्य को साधा जाएगा।

बीते वर्ष के सापेक्ष खरीफ के रकबे में 1.67 लाख हेक्टेयर की वृद्धि की गई है जबकि उत्पादन में 13.20 लाख टन की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया गया है। 96.03 लाख हेक्टेयर में खाद्यान्न, 5.92 लाख हेक्टेयर में तिलहन और 10 लाख हेक्टेयर में कपास की खेती का लक्ष्य इस वर्ष के लिए निर्धारित किया गया है।

हर वर्ष की तरह इस बार भी धान की खेती का कवरेज एरिया सबसे अधिक (61.24 लाख हेक्टेयर) होगा लेकिन बीते वर्ष के सापेक्ष इसके रकबे में 0.62 लाख हेक्टेयर की कमी की गई है। कृषि विभाग की मंशा धान की जगह अन्य फसलों को बढ़ावा देने की है। इसे ध्यान में रखते हुए मक्का, बाजरा, उर्द, मंग, अरहर, ज्वार व अन्य श्री अन्न का रकबा इस बार बढ़ाया गया है। तिलहनी फसलों के रकबे में भी वृद्धि की जा रही है।

बता दें कि गत वर्ष 100.37 लाख हेक्टेयर में खरीफ फसलों की खेती की गई थी और प्रदेश में 231.37 लाख टन खाद्यान्न व तिलहन का उत्पादन हुआ था। वहीं, 2022-23 की उपलब्धि 215.36 लाख टन की थी।

फसलवार खरीफ का लक्ष्य

फसल - क्षेत्रफल (लाख हे.) - उत्पादन लक्ष्य (लाख टन)

धान (चावल) - 61.24 - 177.91

मक्का - 8.81 - 22.16

बाजरा - 10.61 - 24.80

ज्वार - 2.99 - 4.86

श्री अन्न - 0.63 - 0.57

उर्द - 7.57 - 5.09

मूंग - 0.50 - 0.28

अरहर - 3.68 - 5.40

तिल - 4.25 - 1.41

मूंगफली - 1.32 - 1.55

सोयाबीन - 0.35 - 0.46

कपास - 0.10 - 0.04

कुल - 102.05 - 244.57

इसे भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद एक्शन में मायावती, अब इस दिग्गज नेता को पार्टी से निकाला