विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhumi Pujan of Ram Mandir : CM योगी आदित्यनाथ ने जलाए दीप, पूरे प्रदेश में दीपावली जैसा नजारा

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Tue, 04 Aug 2020 01:55 PM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2020 12:45 AM (IST)

Bhumi Pujan of Ram Mandir एक हफ्ते से प्रदेश में जारी उल्लास का माहौल अब बड़े उत्सव की रूप ले ...और पढ़ें

Bhumi Pujan of Ram Mandir : CM योगी आदित्यनाथ ने जलाए दीप, पूरे प्रदेश में दीपावली जैसा नजारा
Bhumi Pujan of Ram Mandir : CM योगी आदित्यनाथ ने जलाए दीप, पूरे प्रदेश में दीपावली जैसा नजारा

लखनऊ, जेएनएन। Bhumi Pujan of Ram Mandir : रामनगरी अयोध्या में पांच अगस्त यानी बुधवार को श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन है। इसको लेकर एक हफ्ते से प्रदेश में जारी उल्लास का माहौल अब बड़े उत्सव की रूप ले चुका है। दो दिन के उत्सव का यह नजारा दीपावली जैसा भव्य होगा। अयोध्या में कल अभिजीत मुहूर्त में भूमि पूजन का कार्यक्रम होगा। इसी मुहूर्त में भगवान श्रीराम का जन्म भी हुआ था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपील पर प्रदेश में दो दिन दीपावाली जैसा माहौल रहेगा। इसकी शुरुआत भी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कर दी है। लखनऊ में उनके सरकारी आवास, पांच कालीदास मार्ग, पर दीपोत्सव  मानया गया। सीएम योगी ने खुद दीप जलाए और आतिशबाजी की। वहीं, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन एवं कार्यारंभ की पूर्व संध्या पर अपने निज आवास पर दीप प्रज्वलन व कथा पूजा अर्चना किया। साथ ही अपने ट्विटर हैंडल पर फोटो भी साझा की। 

अयोध्या में रामजन्मभूमि मंदिर के निर्माण के भूमि पूजन समारोह की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को राजधानी स्थित अपने सरकारी आवास पर दीपोत्सव का आयोजन किया। इस मौके पर जनभावना को अभिव्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कई ट्वीट किये।

'सगुन होहिं सुंदर सकल मन प्रसन्न सब केर। प्रभु आगवन जनाव जनु नगर रम्य चहुं फेर।। 'सकल आस्था के प्रतिमान रघुनंदन प्रभु श्री राम के मंदिर निर्माण के लिए आधारशिला रखे जाने की पूर्व संध्या पर आज संपूर्ण भारतवर्ष आह्लादित है। यह दीपक श्री राम भक्तों के उल्लास से जगमग है।'

एक अन्य ट्वीट में  सीएम योगी ने लिखा, 'हाट बाट घर जली अथाई। कहहिं परसपर लोग लोगाई।। कालि लगन भलि केतिक बारा। पूजिहि बिधि अभिलाष हमारा।।' 'प्रभु श्री राम के भक्तों का आह्लाद, सनातन संस्कृति का हर्ष उत्कर्ष और पांच शताब्दियों की प्रतीक्षा का सुफल, आज धर्मनगरी अयोध्या जी में सहज प्रतिबिंबित हो रहा है। जय सिया राम!'

मुख्यमंत्री ने एक और ट्वीट किया, बीथीं सकल सुगंध सिंचाई। गजमनि रचि बहु चौक पुराईं। नाना भांति सुमंगल साजे। हरषि नगर निसान बहु बाजे। 'त्रेतायुग के पश्चात आज पुन: प्रभु श्री राम के पुनीत अभिनंदन के मंगल भावों से संपूर्ण समाज सुरभित है। अयोध्या जी की हर गली अपने आराध्य की अभ्यर्थना हेतु प्रमुदित है।'

इसके साथ ही प्रदेश की बड़ी तीर्थ नगरी प्रयागराज, मथुरा, वृंदावन, वाराणसी तथा चित्रकूट के साथ नैमिषारण्य और गोरखपुर में भी दीपोत्सव मनाया जा रहा है। गोरखनाथ मंदिर में श्री रामचरितमानस का पाठ सोमवार को सुबह दस बजे से शुरू हुआ। यह पाठ बुधवार दोपहर दो बजे तक चलेगा। 

 

पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण मंत्री ने राम मंदिर के भूमि पूजन के पूर्व 101 दिये जलाए। उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण मंत्री श्री अनिल राजभर ने आज अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन के पूर्व अपने सरकारी आवास पर 101 दिये जलाए।

वाराणसी में आज से भगवान श्री राम की आराधना प्रारंभ हो गई है। यहां पर मंदिरों के साथ घाट तक पूजा हो रही है। यहां पर भगवान श्री राम की आराधना जोरों पर है। धर्म की नगरी काशी में भव्य पूजन हो रहा है। अयोध्या में मंगलवार को राम मंदिर आंदोलन के पुरोधा रामचंद्र परमहंस दास की समाधि पर हवन किया गया। यहां संतों ने भूमि पूजन को लेकर हवन किया।  प्रदेश में कई जगह अखंड कीर्तन और रामायण का पाठ का शुभारंभ हो गया है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री आवास पर आज और कल दीपोत्सव भी होगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर आज शाम से दीपावली जैसा नजारा देखने को मिलेगा।  सीएम योगी आदित्यनाथ जब अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की तैयारियों का जायजा लेने अयोध्या पहुंचे थे तो उन्होंने वहां साधु-संतों के साथ आम लोगों से चार व पांच अगस्त को दीपोत्सव मानाने की अपील की थी। इसी कारण वह खुद इसकी शुरुआत अपने सरकारी आवास से कर रहे हैं।