विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में नवरात्र से पहले अयोध्या, आगरा और मेरठ जिलों में शुरू होगी भारत टैक्सी सेवा, नौ शहरों में भी होगा विस्तार

Published: Sat, 03 Oct 2026 07:43 PM (IST)

उत्तर प्रदेश में नवरात्र से पहले अयोध्या, आगरा और मेरठ में भारत टैक्सी सेवा शुरू होगी, साथ ही इस महीने नौ अन्य शहरों में भी इसका विस्तार किया जाएगा।

नवरात्र से पहले शुरू होगी अयोध्या, आगरा व मेरठ में भारत टैक्सी की सेवाएं।

नवरात्र से पहले शुरू होगी अयोध्या, आगरा व मेरठ में भारत टैक्सी की सेवाएं।

HighLights

  1. नवरात्र से पहले अयोध्या, आगरा, मेरठ में भारत टैक्सी शुरू।

  2. इस माह नौ अन्य शहरों में भी सेवा का विस्तार।

  3. दोपहिया, तिपहिया वाहन चालक भी प्लेटफॉर्म से जुड़ेंगे।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश में लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, कानपुर व प्रयागराज के बाद अब नवरात्र से पहले अयोध्या, आगरा और मेरठ के लोगों को भी सहकारिता क्षेत्र की भारत टैक्सी की सेवाएं मिलने लगेंगी। इस माह के अंत तक प्रदेश के अन्य नौ शहरों में भी इस टैक्सी सेवा का विस्तार किया जाएगा।

टैक्सी के अलावा दो पहिया और तीन पहिया चालकों को भी इसके प्लेटफार्म से जोड़ने की तैयारी है। भारत टैक्सी सेवा के विस्तार के क्रम में मथुरा, फिरोजाबाद, मुजफ्फरनगर, हापुड़, सीतापुर, हाथरस, इटावा, मिर्जापुर और रायबरेली में
भी इसी महीने से इस सेवा को शुरू किया जाएगा। प्रदेश में अब 50 हजार से अधिक चालक भारत टैक्सी से जुड़ चुके हैं।

सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर ने बताया है कि त्योहारों के दौरान हर शहर में यात्रियों की संख्या में वृद्धि होती है, जिसे देखते हुए प्रदेश के अन्य शहरों में भी इस टैक्सी सेवा का नेटवर्क तैयार करने की प्रक्रिया तेज की गई है।

छोटे शहरों में इसके विस्तार से ऐप आधारित टैक्सी सेवा का दायरा बहुत बड़ा हो जाएगा। छोटे शहरों में वाहनों को इसके प्लेटफार्म से जोड़ने की प्रक्रिया तेज की गई है। दो पहिया और तीन पहिया वाहन चालकों को भी इस सेवा से जोड़ा जाएगा जिससे शहरों में छोटी दूरी की यात्रा आसान हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- कानपुर मंडल के 7000 श्रमिकों को बनाया जाएगा कुशल, प्रशिक्षण के दौरान रुपये भी मिलेंगे, विदेश में नौकरी का मौका