विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Centenary year of Lucknow University: भजन सम्राट अनूप जलोटा ने 47 साल बाद ली अपनी बीए की डिग्री

By Rafiya NazEdited By:
Published: Wed, 25 Nov 2020 02:06 PM (IST)

भजन सम्राट की उपाधि से विख्यात अनूप जलोटा को उनकी बीए की डिग्री 47 साल बाद बुधवार को मिली। जलोटा ...और पढ़ें

लखनऊ विश्वविद्यालय से 1973 में भजन सम्राट अनूप जलोटा ने किया था स्नातक ।
लखनऊ विश्वविद्यालय से 1973 में भजन सम्राट अनूप जलोटा ने किया था स्नातक ।

लखनऊ, जेएनएन। भजन सम्राट की उपाधि से विख्यात अनूप जलोटा को उनकी बीए की डिग्री 47 साल बाद बुधवार को मिली। जलोटा ने लविवि के स्थापना दिवस पर आयोजित की एल्युमिनाई मीट में मंगलवार को भजन संध्या प्रस्तुत की थी। लविवि के कुलपति प्रो आलोक कुमार राय की अनूप जलोटा से इस संबंध में वार्ता पहले ही हो चुकी थी। अनूप जलोटा ने लविवि से बीए किया था और जिसके बाद उन्होंने संगीत की शिक्षा तत्कालीन भातखंडे संगीत महाविद्यालय से प्राप्त की थी जो कि अब एक विश्वविद्यालय हो गया है।

अनूप जलोटा ने 1973 में लखनऊ विश्वविद्यालय से बीए किया था।उन्होंने कहा है कि मैं बहुत मुश्किल से पास हुआ था क्योंकि मेरा पूरा ध्यान संगीत पर लगा रहता था। एलयू वीसी प्रो आलोक कुमार राय ने बुधवार को उनको डिग्री दी। अनूप जलोटा ने बताया कि ये बहुत खुशी की बात है कि उनको 100 वें साल के मौके पर उनकी डिग्री मिल गई है। मैं बहुत खुश हूं कि जहां मैं पढ़ा वहां मैं 100 वें स्थापना दिवस पर भजन संध्या में प्रस्तुति दी। ये गौरव का विषय है। कुलपति प्रो आलोक कुमार राय का कहना है कि अनूप जलोटा विश्वविद्यालय में ही पढ़े थे उनको डिग्री दी गई है। हिंदी समाजशास्त्र और राजनीति शास्त्र में उन्होंने बीए किया था।