विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लखनऊ मेल सहित इन ट्रेनों में 28 मार्च से मिलेगा बेडरोल, उत्तर रेलवे ने जारी किया आदेश

By Vikas MishraEdited By:
Published: Fri, 25 Mar 2022 04:03 PM (IST)Updated: Fri, 25 Mar 2022 08:48 PM (IST)

Indian Railways लखनऊ मेल सहित कई ट्रेनों में बेडरोल की सुविधा आगामी 28 मार्च से शुरू हो जाएगी। उत्तर रेलवे ...और पढ़ें

रेलवे छह अप्रैल से ही ट्रेन12237/12238 वाराणसी-जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस में भी बेडरोल उपलब्ध कराएगा।
रेलवे छह अप्रैल से ही ट्रेन12237/12238 वाराणसी-जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस में भी बेडरोल उपलब्ध कराएगा।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। कोरोना के कारण दो साल से बंद बेडरोल की आपूर्ति रेलवे चरणबद्ध तरीके से बहाल कर रहा है। उत्तर रेलवे लखनऊ में अपनी महत्वपूर्ण ट्रेनों में 28 मार्च से बेडरोल की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। रेलवे 28 मार्च से लखनऊ जंक्शन से चलने वाली 12229/12230 लखनऊ मेल में, 20413/20414 वाराणसी-इन्दौर-वाराणसी काशी महाकाल एक्सप्रेस में 29 मार्च से एसी क्लास में सफर करने वाले यात्रियों को बेडरोल मिलेगा।

इसी तरह ट्रेन 12419/12420 लखनऊ-नई दिल्ली गोमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस और 12429/12430 लखनऊ-नई एसी एक्सप्रेस में छह अप्रेल से यात्रियों को बेडरोल मिलेगा। रेलवे छह अप्रैल से ही ट्रेन12237/12238 वाराणसी-जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस में भी बेडरोल उपलब्ध कराएगा। पर्वतीय क्षेत्र की ओर जाने वाली महत्वपूर्ण ट्रेन 14265/14266 वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस में 10 अप्रैल से बेडरोल दिया जाएगा। रेलवे ने मार्च 2020 में कोरोना के कारण बेडरोल की आपूर्ति पर रोक लगा दी थी। कई यात्री दोबारा इस सेवा को बहाल करने की मांग कर रहे थे। इस पर रेलवे बोर्ड ने नौ मार्च को आदेश देकर तत्काल प्रभाव से बेडरोल आपूर्ति पर लगी रोक हटाने की मांग की थी। जिस पर पूर्वोत्तर रेलवे ने पुष्पक एक्सप्रेस सहित चार ट्रेनों में गुरुवार को बेडरोल की आपूर्ति बहाल की थी। अब वीआईपी ट्रेन लखनऊ मेल में 28 मार्च से बेडरोल उपलब्ध कराया जाएगा।

दो वर्ष से कोविड-19 के संक्रमण के कारण यात्रियों को ट्रेनों में एसी कोच में बेडरोल की आपूर्ति का कार्य बंद कर दिया गया था, जिसे रेलवे बोर्ड के आदेशानुसार पुनः प्रारम्भ किया जा रहा है। -रेखा शर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य, प्रबंधक, उत्तर रेलवे, लखनऊ