मथुरा में कुर्बानी के बाद जानवरों के अवशेष को लेकर विवाद, पथराव
बकरीद पर मथुरा के नौहझील कस्बे में एक ही समुदाय के दो पक्षों में भैंस की कुबार्नी से बचे अवशेषों को खुले में ले जाने पर पथराव और हवाई फायरिंग हो गई। इससे क्षेत्र में भगदड़ मच गई और दहशत फैल गई। पुलिस दोनों पक्ष के लोगों की तलाश में
लखनऊ। बकरीद पर मथुरा के नौहझील कस्बे में एक ही समुदाय के दो पक्षों में भैंस की कुबार्नी से बचे अवशेषों को खुले में ले जाने पर पथराव और हवाई फायरिंग हो गई। इससे क्षेत्र में भगदड़ मच गई और दहशत फैल गई। पुलिस दोनों पक्ष के लोगों की तलाश में जुटी है।
टोली मोहल्ला निवासी इस्लाम ने बकरीद पर भैंस की कुर्बानी दी थी। उसका पुत्र इमरान शाम चार बजे भैंस के अवशेषों को लेकर फेंकने जा रहा था। इसी बीच सईद पुत्र सम्पत ने अवशेषों को बिना ढके ले जाने पर आपत्ति जताई। कहा कि त्योहार पर सभी वर्ग के लोग मिलने आते हैं, इसलिए इसे ढककर ले जाना चाहिए। इमरान ने कहा कि वह थोड़ी दूर स्थित अपने नौहरे तक ले जा रहा है। इसी दरम्यान सईद की भैंस सामने से आ रही थी और वह अवशेषों से उलझ गई। इसी बात पर दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्ष के लोग छतों पर चढ़ गए। उनमें ईंट-पत्थर चलने लगे। हवाई फायङ्क्षरग भी हुई।
सूचना पर थोड़ी देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई और माहौल को शांत कराने की कोशिश की। चौकी इंचार्ज चित्रांशु वर्मा ने बताया कि फिलहाल दोनों पक्षों से तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है। क्षेत्र में शांति बहाली कराई जा रही है।