विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी को रेलवे का बड़ा तोहफा: अब ऐशबाग और कानपुर होकर चलेगी स्पेशल ट्रेन, ये रहेगा पूरा शेड्यूल

Published: Fri, 11 Sep 2026 07:40 PM (IST)Updated: Fri, 11 Sep 2026 07:45 PM (IST)

रेलवे 8 अक्टूबर से 26 नवंबर तक बढ़नी से ऐशबाग होते हुए बांद्रा के लिए आठ फेरों वाली स्पेशल ट्रेन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. बढ़नी से बांद्रा के लिए विशेष ट्रेन सेवा शुरू।

  2. 8 अक्टूबर से 26 नवंबर तक चलेगी यह ट्रेन।

  3. ऐशबाग होकर गुजरेगी, 16 बोगियां होंगी शामिल।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। रेलवे आठ अक्टूबर से 26 नवंबर तक बढ़नी से ऐशबाग होकर बांद्रा तक आठ फेरों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ट्रेन नंबर 05037 स्पेशल आठ अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को बढ़नी से शाम 7: 45 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बादशाहनगर से रात 1:18 बजे, ऐशबाग से 2:15 बजे हाेते हुए शनिवार सुबह 6:30 बजे बांद्रा पहुंचेगी।

ट्रेन का ठहराव तुलसीपुर, बलरामपुर, गोंडा, कानपुर सेंट्रल, इटावा, टूंडला, ईदगाह आगरा, बयाना, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वलसाड, वापी और बोरीवली स्टेशनों पर होगा। इसी तरह वापसी यात्रा में 05038 स्पेशल बांद्रा से 10 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को सुबह 9:30 बजे चलकर अगले दिन ऐशबाग से शाम 5: 20 बजे, बादशाहनगर से 5:57 बजे होते हुए बढ़नी रात 11: 30 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में स्लीपर व जनरल श्रेणी की 16 बोगियां होंगी।

नया स्टेशन बना

पंजाब के होशियारपुर जिले में दौलतपुर चौक-करटोली पंजाब-तालवाड़ा रेलखंड पर नया स्टेशन बनाया गया है। इस स्टेशन का नाम करटोली पंजाब रखा गया है। इसका स्टेशन कोड केआरटीपी रखा गया है।

संगोष्ठी हुई

पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन ने शुक्रवार को मंडलीय कार्यालय के बहुउद्देशीय हाल में संविदा कर्मचारियों के भविष्य निधि से संबंधित जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया। ईपीएफओ, लखनऊ रीजन के सहयोग से मंडल के 59 ठेकेदारों एवं संविदा एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने संगोष्ठी में हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें- वीर अब्दुल हमीद के गांव को सरकार ने दिया तोहफा, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने किया बड़ा एलान

ईपीएफओ के अधिकारियों ने पीएफ कटौती की प्रक्रिया, ई-केवाईसी, पीएफ खाते से अग्रिम आहरण, पेंशन एवं बीमा लाभों सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी दी।

ट्रेनें होंगी प्रभावित

रेलवे ढंढारी कलां यार्ड में पैदल पुल के गर्डर को लांच करेगा। इसके चलते वाराणसी -छेहरटा एक्सप्रेस शुक्रवार को बीच रास्ते दो घंटे रोकी गई।

यह भी पढ़ें- 100-200 नहीं; 4500 साल पुरानी हैं मांडी में मिलीं 3000 स्वर्ण मुद्राएं, गंगा घाटी सभ्यता के मिले ऐतिहासिक प्रमाण

जयनगर-अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस 12 व 14 सितंबर और ट्रेन 12317 कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस 14 सितंबर को बीच रास्ते 90 मिनट रोकी जाएगी।