Move to Jagran APP

कांंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू बाराबंकी पुल‍िस की ह‍िरासत में, किसानों से मिलने जा रहे थे अयोध्या

अजय लल्लू का आरोप कि सरकार अयोध्या के किसानों के साथ भूमि अधिग्रहण कानून में भेदभाव कर रही है।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Thu, 03 Sep 2020 12:46 PM (IST)Updated: Thu, 03 Sep 2020 01:01 PM (IST)
कांंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू बाराबंकी पुल‍िस की ह‍िरासत में, किसानों से मिलने जा रहे थे अयोध्या
कांंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू बाराबंकी पुल‍िस की ह‍िरासत में, किसानों से मिलने जा रहे थे अयोध्या

बाराबंकी, जेएनएन। किसानों से मिलने अयोध्या जा रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को गुरुवार को बाराबंकी में हाईवे पर चौपुला के पास प्रशासन ने रोक लिया। एसडीएम सदर अभय कुमार पांडेय व पुलिस बल ने उन्हें रोककर लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में रखा है। हालांकि, वह जाने पर अड़े हुए हैं। गेस्ट हाउस में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भाजपा सरकार को दमनकारी सरकार बताया है। रोके जाने के बाद डाक बंगले ले जाए गए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह सरकार किसान, नौजवान विरोधी है।

loksabha election banner

उन्होंने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने और मनमानी करने का आरोप लगाया। कहा, अयोध्या में हवाई पट्टी से रायबरेली तक हाईवे निर्माण में किसानों की जमीन अधिग्रहित की जा रही है, जिसका मुआवजा बहुत कम दिया जा रहा है। धारा 144 का हवाला देकर पीड़ित किसानों से मिलने पर रोक लगाई जा रही है। किसानों की आवाज दबाई जा रही है। उनसे मिलने और संवाद करने पर रोक लगाई जा रही है। लेकिन, हम किसानों से मिलेंगे और उनकी आवाज को सड़क से संसद तक उठाने का काम करेंगे। किसानों से मिलने से रोकने से नाराज लल्लू ने भाजपा पर दमन की राजनीति करने और इसे अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला बताया।

प्रदेश अध्यक्ष को रोके जानकारी होने पर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और गेस्ट हाउस में ही धरने पर बैठ गए। प्रदेश अध्यक्ष भी उनके साथ कुछ देर के लिए बैठे बाद में गेस्ट हाउस में अधिकारियों से वार्ता करने लगे। वार्ता चल रही है। उनके साथ कांग्रेस नेता तनुज पुनिया, किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष तरुण पटेल भी आए हैं। जिलाध्यक्ष मोहम्मद माेहसिन, उपाध्यक्ष गौरी यादव, ज्ञानेश शुक्ल आदि के नेतृत्व में काफी संख्या में कार्यकर्ता डाक बंगले पहुंच रहे हैं। दरअसल लल्लू धरमपुर व रायबरेली फोरलेन के किनारे रह रहे पीड़ित किसानों से मुलाकात करने वाले थे। श्रीराम एयरपोर्ट के विस्तारीकरण व रायबरेली फोरलेन के किसानों को उचित मुआवजा नहीं मिल रहा है। इसी मुद्दे पर लल्लू किसानों से बातचीत करते। इसी क्रम में वो अयोध्या जा रहे थे, जब पुलिस ने उन्हें हाईवे पर चौपुला के पास रोक लिया।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.