लखनऊ में दो सड़क हादसे: खड़े वाहनों से टकराए ऑटो और वैन, कई घायल
बंथरा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। पहले में, एक ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े वाहन ...और पढ़ें

HighLights
ऑटो रिक्शा खड़े वाहन से टकराया, पांच लोग घायल।
घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली।
ट्रक ने खड़ी वैन को टक्कर मारी, वैन क्षतिग्रस्त, गैस रिसाव।
संवाद सूत्र, बंथरा (लखनऊ)। बंथरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े वाहन में घुस गया। इस हादसे में उसका चालक और चार सांवरिया घायल हो गई। इसकी जानकारी जब स्थानीय पुलिस को हुई तो वह भागकर मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
हालांकि लोग मामूली रूप से घायल थे इसलिए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई । बताया गया कि मोहम्मद हफीज शुक्रवार की दोपहर अपनी आंखों में नादरगंज से चार सवारियां लेकर बंथरा की ओर आ रहा था। इसी बीच इंडियन आयल पेट्रोल पंप के पास उसकी आटो अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े एक वाहन में घुस गई।
इस हादसे में आटो चालक हफीज के अलावा उस पर मौजूद जतिन 35 वर्ष उसकी पत्नी गरिमा 30 वर्ष और उनकी बेटी अंशिका 7 वर्ष व उर्वशी 5 वर्ष घायल हो गए । उधर इस हादसे की जानकारी जब बंथरा पुलिस को हुई तो वह भागकर मौके पर पहुंची।
इसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई है। वहीं पुलिस ने उक्त आटो को कब्जे में ले लिया है। इसके अलावा शुक्रवार की ही शाम बंथरा थाने से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित एक निजी नर्सिंग होम के सामने खड़ी वैन में एक ट्रक ने टक्कर मार दी।
ठोकर लगने के बाद वैन करीब चालीस मीटर दूर जाकर गिरी। हादसे में वैन बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं उसमें लगा सिलेंडर भी लीक हो गया । तेज आवाज के साथ गैस रिसाव से लोग दहशत में आ गए। लोग उससे दूर भागने लगे। यहां हादसे के काफी बाद तक मौके पर न पुलिस पहुंची और न ही फायर ब्रिगेड।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वैन नर्सिंग होम के सामने खड़ी हुई थी। अंदाजा लगाया जा रहा था कि वैन किसी मरीज को लेकर आई होगी। क्योंकि उसके आसपास वैन के साथ का भी कोई व्यक्ति नहीं था। उधर ठोकर मारने के बाद उक्त ट्रक भी मौके से फरार हो चुकी थी।
