विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ-उन्नाव में लगेंगे कैन प्लांट, दो विदेशी कंपनियां करेंगे 4991 करोड़ का निवेश, यूनिट लगाने के लिए जमीन चिह्नित

Published: Thu, 10 Sep 2026 07:33 PM (IST)

एल्युमिनियम बेवरेज कैन निर्माता कंपनी बॉल कारपोरेशन और क्राउन होल्डिंग्स उत्तर प्रदेश में कुल 4991 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी। ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. बॉल कारपोरेशन मेरठ में 2913 करोड़ का निवेश करेगी।

  2. क्राउन होल्डिंग्स उन्नाव में 2078 करोड़ का निवेश करेगी।

  3. दोनों कंपनियां एल्युमिनियम बेवरेज कैन प्लांट स्थापित करेंगी।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। एल्युमिनियम बेवरेज कैन निर्माता कंपनी बॉल कारपोरेशन और क्राउन होल्डिंग्स के प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। दोनों कंपनियां उत्तर प्रदेश में अपनी विनिर्माण योजनाओं को आगे बढ़ा रही हैं।

मुख्यमंत्री के साथ बैठक में 'बाल कारपोरेशन' के सीईओ रान लुईस के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने मेरठ में भूमि चयन प्रक्रिया पूरी होने की जानकारी दी। कंपनी मेरठ में 2913 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। वहीं क्राउन होल्डिंग ने ने उन्नाव में 2078 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

स्थापित होंगे संयंत्र

बाल कारपोरेशन की भारतीय सहायक कंपनी 'बाल बेवरेज पैकेजिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड' ने मेरठ स्थित इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लाजिस्टिक्स क्लस्टर (आइएमएलसी) में अपनी नई विनिर्माण इकाई के लिए भूमि का चयन कर लिया है। कंपनी यहां एल्युमिनियम बेवरेज कैन विनिर्माण संयंत्र स्थापित करेगी।

यह भी पढ़ें- UP में नीब करौरी बाबा के नाम पर बनेगा स्पिरिचुअल सर्किट, वृंदावन-फिरोजाबाद सहित इन जगहों के लिए टूर पैकेज शुरू

मुख्यमंत्री ने कंपनी के प्रतिनिधियों को भरोसा दिया कि सरकार द्वारा कंपनी को उत्तर प्रदेश की 'एफडीआइ नीति 2023' के तहत नीतिगत प्रोत्साहन प्रदान किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- 100-200 नहीं; 4500 साल पुरानी हैं मांडी में मिलीं 3000 स्वर्ण मुद्राएं, गंगा घाटी सभ्यता के मिले ऐतिहासिक प्रमाण

वहीं, उन्नाव में राज्य की पहली ग्रीनफील्ड एल्युमिनियम बेवरेज कैन विनिर्माण इकाई के भूमि पूजन के बाद गुरुवार को क्राउन होल्डिंग्स के अधिकारियों ने बताया कि 40 एकड़ में फैली इकाई में भारत के बढ़ते पेय उद्योग के लिए एल्युमिनियम कैन का निर्माण किया जाएगा।