विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाहुबली मुख्तार अंसारी का करीबी गुर्गा शकील हैदर गिरफ्तार, कई जनपदों में दर्ज हैं मुकदमे

By Rafiya NazEdited By:
Published: Sun, 22 Aug 2021 10:20 AM (IST)Updated: Sun, 22 Aug 2021 02:38 PM (IST)

बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के करीबी गुर्गे और करोड़ों की ठगी के आरोपित शकील हैदर को वजीरगंज पुलिस ने शनिवार ...और पढ़ें

विधायक मुख्‍तार अंसारी का गुर्गा शकील हैदर गिरफ्तार।
विधायक मुख्‍तार अंसारी का गुर्गा शकील हैदर गिरफ्तार।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के करीबी गुर्गे और करोड़ों की ठगी के आरोपित शकील हैदर को वजीरगंज पुलिस ने शनिवार देर रात धर दबोच लिया। रात भर चली पूछताछ के बाद पुलिस ने रविवार सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया। शकील हैदर मुख्तार का बेहद खास गुर्गा है। उसके खिलाफ वजीरगंज कोतवाली समेत अमेठी व कई अन्य जनपदों में मुकदमे दर्ज हैं।

शकील के खिलाफ वजीरगंज कोतवाली में एक अगस्त से तीन अगस्त के बीच चार मुकदमे दर्ज हुए थे। उसने जेहटा रोड स्थित पांच बीघे के प्लॉट पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अमीनाबाद स्थित बैंक से 66 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। इसके बाद उस प्लॉट को 70 से 75 लोगों को बेचा था। इस बारे में जब खरीदारों को जानकारी हुई और उन्होंने विरोध किया तो शकील और उसके गुर्गे उन्हें धमकाने लगे। शकील ने महानगर कोतवाली में तैनात दारोगा समेत अन्य वादी मुकदमा को धमकी दी थी। इंस्पेक्टर वजीरगंज धनंजय पांडेय ने बताया कि शकील को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ में कई अन्य तथ्यों के बारे में जानकारी हुई है। उनकी पड़ताल की जा रही है।

लखनऊ से चलाता था मुख्तार का नेटवर्क: शकील लखनऊ में रहकर मुख्तार का नेटवर्क चलाता था। वह बाहुबली मुख्तार का भय दिखाकर लोगों से रंगदारी भी वसूलता था। साथ ही वह मुख्तार के करीबियों के यहां आने पर उनके रहने की व्यवस्था व उनके आवागमन के लिए गाडिय़ां भी मुहैया कराता था। इंस्पेक्टर ने बताया कि शकील के खिलाफ दर्ज जालसाजी के मुकदमे में बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने उसे फर्जी दस्तावेजों पर कैसे कर्ज दिया इसकी भी पड़ताल की जा रही है।

ईओडब्ल्यू से भी जारी हुआ था गैर जमानती वारंट: शकील हैदर के खिलाफ अमेठी में दर्ज एक मामले की जांच आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा (ईओडब्ल्यू) कर रही है। उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी हुआ था। बीते दिनों ठाकुरगंज स्थित आवास पर ईओडब्ल्यू की टीम ने भी कई बार दबिश दी थी पर वह हाथ नहीं लगा था। पुलिस और ईओडब्ल्यू दोनों की टीम शकील की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।