यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दो पैन कार्ड बनवाकर फंसे अाजम के पुत्र अब्दुल्ला अाजम
अाजम खान के पुत्र अब्दुल्ला अाजम नये मामले में फंसते नजर आ रहे हैं। जिसमें उनके द्वारा विधानसभा चुनाव में ...और पढ़ें

लखनऊ (जेेएनएन)। अब अाजम खान के पुत्र अब्दुल्ला अाजम नये मामले में फंसते नजर आ रहे हैं। जिसमें उनके द्वारा विधानसभा चुनाव में उम्र छिपाने के लिये दो पैन कार्ड बनवाने की बात सामने आई है। टाण्डा के पूर्व विधायक शिव बहादुर सक्सेना के पुत्र अाकाश सक्सेना ने लखनऊ में एक प्रेस कांफ्रेंस करके यह जानकारी दी है। इसके पहले अब्दुला अाजम पर मार्कशीट में फर्जी तरीके से उम्र छिपाने का आरोप है। यहां तक की चुनाव आयोग को दिये गये शपथ पत्र में उन्होंने दो पैन कार्ड होने की बात छिपाई थी।
विधायक बनने के लिए अबदुल्ला आजम खां ने छिपाई थी उम्र और उम्र छिपाने के लिए बनवाया था दूसरा पैन कार्ड। भाजपा सरकार में दो बार मंत्री रहे शिव बहादुर सक्सेना के पुत्र व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता आकाश सक्सेना ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी। बीते विधानसभा चुनाव में स्वार विधानसभा क्षेत्र से अबदुल्ला के नामांकन के शपथ पत्र में पैन कार्ड व आयकर रिटर्न की गलत सूचना देने पर आकाश ने निर्वाचन आयोग में की है।
शिकायत और आयकर विभाग से भी की है गहन जांच की मांग। आकाश ने आजम खां के पास अकूत संपदा होने और आतंकवादियों से संबंध होने की भी जताई आशंका। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में आजम खां के खिलाफ उनकी शिकायतों पर नहीं होती थी कार्रवाई, लेकिन इस सरकार से कार्रवाई की उम्मीद है।

