आजम खान राष्ट्रद्रोही और आतंकवादीः साध्वी प्राची
साध्वी प्राची ने आज उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आजम खान पर गंभीर आरोप लगाए। हालांकि इसके लिए उन्होंने मंत्री के खिलाफ कोई ठोस सबूत तो नहीं पेश किए लेकिन राष्ट्रद्रोह का आरोप अवश्य मढ़ दिया। बात यहीं खत्म न होकर आगे बढ़ी तो आजम खान को आतंकवादी करार
लखनऊ। साध्वी प्राची ने आज उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आजम खान पर गंभीर आरोप लगाए। हालांकि इसके लिए उन्होंने मंत्री के खिलाफ कोई ठोस सबूत तो नहीं पेश किए लेकिन राष्ट्रद्रोह का आरोप अवश्य मढ़ दिया। बात यहीं खत्म न होकर आगे बढ़ी तो आजम खान को आतंकवादी करार भी दे दिया।
अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली साध्वी प्राची ने आजम खान पर खूब निधाना साधा। उन्होंने आजम को राष्ट्रद्रोही और आतंकवादी कहने के साथ ही बिना नाम लिये कहा कि प्रधानमंत्री बनने का सपना देखने वाले की हैसियत चौकीदार बनने की भी नहीं है। उन्होंने मंदिर मसले पर कहा कि अयोध्या में राम मंदिर नहीं बनेगा तो क्या मक्का मदीना में बनेगा। शिलान्यास किया जा चुका है जल्द ही मंदिर निर्माण का सपना पूरा होगा। साध्वी आज उन्नाव में एक समारोह में बोल रही थीं। उन्होंने प्रदेश सरकार पर मुस्लिम तुष्टीकरण की नीति पर चलने का आरोप लगाया। कार्यक्रम उन्नाव जिले के पुरवा ब्लाक में हुआ। इसमें साध्वी प्राची भी आईं। कार्यक्रम में आसपास के मेधावी छात्र बुलाए गए थे। इसी कर्यक्रम में लव जिहाद पर साध्वी ने युवाओ से बेटिया बचाओ बहु लाओ का आह्वान किया।