आजम खां ने कराया मुजफ्फरनगर दंगा : साध्वी प्राची
हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची ने आज बागपत में दावा किया कि उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खां ने मुजफ्फरनगर में दंगा कराया था। साध्वी प्राची आज एक मुकदमे के सिलसिले में बागपत आईं थीं।
लखनऊ। हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची ने आज बागपत में दावा किया कि उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खां ने मुजफ्फरनगर में दंगा कराया था। साध्वी प्राची आज एक मुकदमे के सिलसिले में बागपत आईं थीं।
साध्वी प्राची ने कहा मुजफ्फरनगर दंगे कैबिनेट मंत्री आजम खां ने कराए थे। उन्होंने दंगों की सीबीआइ जांच की भी मांग की। उन्होंने कहा कि आजम का विरोध के कारण ही पुलिस ने वहां के दंगाइयों पर बल प्रयोग नहीं किया था। गौरतलब है कि विष्णु सहाय आयोग की रिपोर्ट राज्यपाल को सौंपने के बाद मुजफ्फरनगर दंगों को लेकर फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरु हो गया है।
साध्वी प्राची बागपत में 2011 में यांत्रिक बूचडख़ानों के विरोध में चले आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमे की जमानत के सिलसिले में आईं थीं। साध्वी प्राची ने वाराणसी में संतों पर हुए लाठीचार्ज और मूर्ति विसर्जन पर रोक की निंदा करते हुए कहा कि अदालत का बहाना बनाकर प्रदेश सरकार संतों पर जुल्म ढा रही है। यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार में दम है तो बकरीद तथा ईद पर होने वाले पशु कटान और यांत्रिक कत्लखानों पर रोक लगाए।