Move to Jagran APP

Azadi Ka Amrit Mahotsav: उत्तर प्रदेश सुरक्षा मुख्यालय में किया गया श्रमदान, पूरे जोश के साथ डटे एडीजी बीके सिंह

Azadi Ka Amrit Mahotsav उत्तर प्रदेश सुरक्षा मुख्यालय न्यू हैदराबाद में एडीजी बीके सिंह के साथ अन्य जवानों तथा अधिकारियों ने आजादी का अमृत महोत्सव 2022 कार्यक्रम के अंतर्गत आज श्रमदान किया। सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ श्रमदान किया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 11 Aug 2022 05:15 PM (IST)Updated: Thu, 11 Aug 2022 05:15 PM (IST)
Azadi Ka Amrit Mahotsav: उत्तर प्रदेश सुरक्षा मुख्यालय में किया गया श्रमदान, पूरे जोश के साथ डटे एडीजी बीके सिंह
Azadi Ka Amrit Mahotsav : एडीजी बीके सिंह के साथ अन्य जवान

लखनऊ, जेएनएन। देश की आजादी के 75 वर्ष होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे आजादी के महोत्सव कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सुरक्षा मुख्यालय भी बड़ी भूमिका निभा रहा है। आइएसओ सर्टिफिकेट पाने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस की एकमात्र यूनिट उत्तर प्रदेश सुरक्षा मुख्यालय ने एडीजी बीके सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को श्रम दान किया।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही प्रदेश के सभी विशिष्ट लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले सुरक्षा मुख्यालय में गुरुवार को अलग ही माहौल था। एके-47 राइफल के साथ ही अन्य अत्याधुनिक असलहों के लैस रहने वाले अधिकारियों तथा जवानों के हाथ में आज तो झाडू़ थी। इसके बाद तो चंद मिनट में इन सभी ने मिलकर अपने प्रांगण को साफ सुथरा बना दिया। इसके साथ ही एकता की ताकत का भी अहसास कराया।

उत्तर प्रदेश सुरक्षा मुख्यालय, न्यू हैदराबाद में एडीजी बीके सिंह के साथ अन्य जवानों तथा अधिकारियों ने आजादी का अमृत महोत्सव 2022 कार्यक्रम के अंतर्गत आज श्रमदान किया। इसमें सुरक्षा मुख्यालय के सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ श्रमदान किया।

उत्तर प्रदेश सुरक्षा मुख्यालय के यही अधिकारी तथा कर्मचारी 12 अगस्त से आजादी के अमृत महोत्सव के अन्य कार्यक्रम की सुरक्षा भी संभालेंगे। 15 अगस्त की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त रखने के साथ ही इनके पास आजादी के 75 वर्ष पूरा होने पर होने वाले कार्यक्रमों में भी अपनी भागीदारी तय करनी है। चौकी से लेकर पुलिस मुख्यालय तक हर दफ्तर पर तिरंगा फहराया जाएगा।

प्रदेश में सुरक्षा के लिए 11 कंपनी केन्द्रीय सैनिक बल, 152 कंपनी पीएसी संवेदनशील जिलों में तैनात रहेंगी। यूपी एसटीएफ और एटीएस की टीमों को भी सक्रिय कर दिया गया है। इनके ऊपर अपराधी से लेकर आतंकी संगठनों की हर गतिविधि पर नजर रखने की बड़ी जिम्मेदारी है।

प्रदेश भर में 309 सार्वजनिक व ऐतिहासिक स्थान वाली जगह पर बैंड डिस्प्ले के कार्यक्रम होंगे। 11 से 15 अगस्त तक 1190 टीमें प्रदेश भर में पुलिस तिरंगा रूट मार्च, फूट पेट्रोलिंग कर करीब 2798 किलोमीटर की दूरी तय करेंगी। यूपी पुलिस के 112 सेवा से जुड़े 1510 चार पहिया और 928 दोपहिया गाडिय़ां 4106 किलोमीटर की तिरंगा मार्च पास्ट करेगी। आजादी के अमृत महोत्सव में महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर शहर के प्रमुख चौराहे व स्थानों पर बनाए गए 1095 पिंक बूथ की 4896 महिला पुलिसकर्मी 601 किलोमीटर की तिरंगा मार्च निकालेंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.