विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

18 नवंबर को उत्तर प्रदेश आएगा ऑस्ट्रियाई प्रतिनिधिमंडल, फार्मा-कृषि में भारी विदेशी निवेश की उम्मीद

Published: Thu, 12 Nov 2026 08:21 PM (IST)

ऑस्ट्रिया का एक प्रतिनिधिमंडल 18 नवंबर को उत्तर प्रदेश का दो दिवसीय दौरा करेगा, जो फार्मा, कृषि और सेवा क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं को तलाशेगा।

इन्वेस्ट यूपी ललितपुर फार्मा पार्क, पीलीभीत बायो फार्मा पार्क और यमुना एक्सप्रेसवे मेडिकल डिवाइस पार्क में निवेश के अवसर दिखाएगा।

इन्वेस्ट यूपी ललितपुर फार्मा पार्क, पीलीभीत बायो फार्मा पार्क और यमुना एक्सप्रेसवे मेडिकल डिवाइस पार्क में निवेश के अवसर दिखाएगा।

HighLights

  1. ऑस्ट्रियाई प्रतिनिधिमंडल 18 नवंबर को यूपी निवेश के लिए आएगा।

  2. फार्मा, कृषि और सेवा क्षेत्रों में निवेश की संभावनाएँ तलाशी जाएँगी।

  3. ललितपुर, पीलीभीत, नोएडा के फार्मा पार्कों का दौरा होगा।

राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। फार्मा सहित अन्य क्षेत्रों में निवेश के लिए आस्ट्रिया के निवेशकों का प्रतिनिधिमंडल 18 नवंबर को दो दिवसीय दौरे पर उत्तर प्रदेश आएगा। इन्वेस्ट यूपी ने इस प्रतिनिधिमंडल को ललितपुर फार्मा पार्क सहित राज्य के अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में निवेश के लिए दौरा कराएगा। इसके अलावा कृषि व सेवा क्षेत्र में भी आस्ट्रेलिया के निवेशकों द्वारा बड़ा निवेश किया जा सकता है। इन्वेस्ट यूपी द्वारा पिछले लंबे समय से आस्ट्रिया के निवेशकों के साथ संपर्क साधा जा रहा है।

उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकारण (यूपीसीडा) द्वारा ललितपुर के सैदपुर में 1472 एकड़ में फार्मास्यूटिकल पार्क, पीलीभीत में 200 एकड़ क्षेत्र में बायो फार्मा पार्क और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सेक्टर-28 में 350 एकड़ में मेडिकल डिवाइस पार्क की स्थापना की जा रही है। इन औद्योगिक पार्कों में निवेश को बढ़ावा देने के लिए इन्वेस्ट यूपी ने विशेष डेस्क की स्थापना की है।

इस डेस्क पर तैनात स्टाफ द्वारा विभिन्न देशों के निवेशकों के साथ संपर्क कर उन्हें उत्तर प्रदेश में विदेशी निवेश पर सरकार की तरफ से दी जाने वाली छूट व सुविधाओं की जानकारी दी जा रही है। आस्ट्रिया में खनन, कृषि, सेवा क्षेत्र के उद्योग के अलावा फार्मा उद्योग तेजी के साथ बढ़ रहा है। यही वजह है कि इन्वेस्ट यूपी की नजरें ललितपुर, पीलीभीत व नोएडा में स्थापित हो रहे फार्मा व मेडिकल उद्योग में निवेश को लेकर आस्ट्रिया पर टिकी हैं।

इसके अलावा आस्ट्रिया में सेवा क्षेत्र से जुड़ी छोटी-बड़ी करीब 98 हजार कंपनियां हैं। इनमें से कई कंपनियां वैश्विक स्तर पर सेवा प्रदान कर रही है। इन्वेस्ट यूपी की कोशिश है कि इस दौरे में फार्मा के साथ-साथ सेवा क्षेत्र में भी निवेश को लेकर समझौते किए जाएं। इसकी तैयारियां की जा रही हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।